CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संन्यास के बाद विराट कोहली-रोहित शर्मा को BCCI ने दी गुड न्यूज, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया ये अपडेट

संन्यास के बाद विराट कोहली-रोहित शर्मा को BCCI ने दी गुड न्यूज, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर आया ये अपडेट

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मई कोहली और रोहित शर्मा के BCCI कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद भी दोनों दिग्गजों का ग्रेड A+ अनुबंध जारी रहेगा.BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘भले ही दोनों ने T-20 और टेस्ट मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी हो, लेकिन वे अभी भी भारतीय क्रिकेट का हिस्सा हैं, उन्हें ग्रेड A+ की सभी सुविधाएं मिलेंगी.’ध्यान रहे BCCI ने अप्रैल में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ल‍िस्ट जारी की थी.

जहां ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी हुई थी. ये कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 के बीच के ल‍िए थी. बीसीसीआई ने इस बार 34 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट थमाया था.श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी और ईशान किशन को ग्रेड-सी में शामिल किया गया था. अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और नीतीश रेड्डी को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान और रिटायर हो चुके रविचंद्रन अश्विन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से छुट्टी की गई थी.बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट (2024-25)ग्रेड ए+ (4 खिलाड़ी)रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.ग्रेड ए (6 खिलाड़ी)मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत.ग्रेड बी (5 खिलाड़ी)सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल.ग्रेड सी (19 खिलाड़ी)रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, सरफराज खान, आकाश दीप, नीतीश रेड्डी, ध्रुव जुरेल, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा.

बता दें कि BCCI कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 कैटेगरी होती हैं. ए प्लस (A+) कैटेगरी में 7 करोड़, A में 5, B में 3 और सबसे नीचे C कैटेगरी में 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. बता दें कि पिछले साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था. बाद में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को भी इस लिस्ट में शामिल कर लिया गया था. इसके अलावा बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों आकाश दीप, यश दयाल, उमरान मलिक, विजयकुमार वैशाक और विद्वथ कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया था.सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स को इस तरह मिलते हैं रुपयेग्रेड A+- 7 करोड़ रुपये सालानाग्रेड A- 5 करोड़ रुपये सालानाग्रेड B- 3 करोड़ रुपये सालानाग्रेड C- 1 करोड़ रुपये सालाना बीसीसीआई के नियमानुसार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने एक सत्र में 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या 10 टी20 मैच खेले हों.

लेकिन बोर्ड ने इस बार इसमें रियायत दी. उदाहरण के लिए हर्षित राणा. हर्षित राणा ने भारत के लिए दो टेस्ट, पांच वनडे और एक टी20 मैच खेले हैं.गावस्कर के अनुरोध पर करेगा विचारसुनील गावस्कर ने हाल ही में हुए आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति सम्मान जताने के लिए IPL में गरिमामय माहौल बनाए रखने की अपील की थी.

गावस्कर ने सुझाव दिया था कि मैचों के दौरान म्यूज‍िक और चीयरलीडर्स नहीं होनी चाहिए. इस पर बीसीसीआई ने कहा कि वो गावस्कर के अनुरोध पर फैसला लेगा, जहां गावस्कर ने कहा कि आईपीएल मैच चुपचाप खेले जाने चाहिए. जब उनसे प्लेऑफ और फाइनल स्थल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लीग मुकाबलों के खत्म होने के करीब पहुंचते ही इसकी घोषणा की जाएगी.

Family Pension Case : वैवाहिक विवाद के बीच पति की हुई मृत्यु तो पत्नी को मिलेगी पेंशन
दोबारा उठी मराठा आरक्षण की मांग, एक बार फिर आमरण अनशन पर बैठने जा रहे मनोज जरांगे पाटील
US Pakistan military drill: संयुक्त अभ्यास में उतरे पाकिस्तानी जवान, जमीनी युद्ध और काउंटर-टेरर ट्रेनिंग पर फोकस
Income Tax Notice : 15 हजार की नौकरी करने वाले शख्स को इनकम टैक्स विभाग ने भेजा 26 करोड़ का नोटिस…परिवार परेशान…
131 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे बाबा बागेश्वर, 400 गांव का दौरा करने का क्या है मकसद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?