CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

By Newsdesk Admin
14/09/2026
Share
Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

पहनावे और शुचिता को लेकर सख्ती : Ram Mandir Priest Rules

सीजी भास्कर, 14 सितम्बर। अयोध्या स्थित राम मंदिर में पुजारियों की सेवा और आचरण को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत पुजारियों को धर्म समिति की ओर से निर्धारित वस्त्र ही पहनने होंगे। मंदिर परिसर में तिलक लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही पंचकेशी क्षौर का पालन करना भी जरूरी होगा। (Ram Mandir Priest Rules)

Contents
  • पहनावे और शुचिता को लेकर सख्ती : Ram Mandir Priest Rules
  • गर्भगृह में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
  • सेवा समाप्त होने पर देनी होगी लिखित समीक्षा : Ram Mandir Priest Rules
  • निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक

शौच के बाद बिना स्नान किए मंदिर या कोठार में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराए गए भोग-प्रसाद के अलावा बाहर से किसी अन्य सामग्री को गर्भगृह में ले जाने पर भी रोक रहेगी।

गर्भगृह में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक

नई व्यवस्था के तहत पुजारियों को गर्भगृह में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। ड्यूटी के दौरान मंदिर व्यवस्था, धर्मगुरु और आचार्यों के अलावा अन्य कर्मचारियों, ट्रस्ट से जुड़े लोगों या सुरक्षा कर्मियों से अनावश्यक बातचीत और संपर्क से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

मंदिर में रहने के दौरान पुजारियों को आपस में लगातार बातचीत, समूह में चर्चा और हंसी-मजाक से दूर रहने को कहा गया है। किसी अप्रिय स्थिति या घटना की स्थिति में शांतिपूर्वक मामले को संभालने और जरूरत पड़ने पर जिम्मेदार अधिकारियों से सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

 

सेवा समाप्त होने पर देनी होगी लिखित समीक्षा : Ram Mandir Priest Rules

पुजारियों को निर्धारित समय का पालन करने और सेवा के दौरान तय स्थान पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की असंतुष्टि या असहयोग की स्थिति में आचार्य से सलाह लेने को कहा गया है। सेवाकाल समाप्त होने के बाद सहयोगियों को लिखित रूप में समीक्षा भी देनी होगी।

आचार्य इंद्रदेव मिश्रा के अनुसार, राम मंदिर में रामानंदी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कराई जा रही है। मंदिर व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पुजारियों के लिए कोई विशेष आदेश या सनद जारी नहीं की गई है, बल्कि पूजा-अर्चना की मर्यादा और मंदिर की व्यवस्था से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई है। कृष्ण जन्माष्टमी से मंदिर में आरती की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है।

निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक

इसी बीच श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक भी शुरू हो गई है। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने निर्माणाधीन स्मारक स्तंभ और पुराने अस्थायी मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद श्रद्धालु सुविधा केंद्र के सभागार में निर्माण और अन्य परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में मंदिर और उससे जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्यों की समीक्षा की जा रही है। मंदिर परिसर के चारों ओर करीब 4 किलोमीटर लंबी बाहरी सुरक्षा दीवार के निर्माण पर भी चर्चा (Ram Mandir Priest Rules) होने की संभावना है। 15 सितंबर को राम कथा संग्रहालय में होने वाली बैठक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के पहली बार शामिल होने की संभावना है।

 

ख़बरें और भी हैं :  राम जन्मभूमि संघर्ष के माध्यम से पूरे देश में सनातन धर्म और आस्था की लहर जागृत हुई- Dr रमन सिंह

CAF जवान गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, राजनांदगांव से पकड़ा गया आरक्षक…
Kalipith Rajgarh : कूनो का चीता पहुंचा कालीपीठ! बकरी के बच्चे का शिकार कर आराम फरमाता दिखा
धमतरी ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपियों की ‘विक्ट्री सेल्फी’ वायरल: प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, सामाजिक संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की
CG Drug Department Raid : नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर कसा शिकंजा, औषधि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
Team India Performance : ‘अनुशासन’ में अर्शदीप का ब्रेक फेल, गिल का बल्ला गुल, सूर्या अस्त… सिर्फ गंभीर दोषी क्यों!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Municipal Elections
Chhattisgarh Municipal Elections : चार नगर निगम चुनाव में महिला उम्मीदवारों पर फोकस, सक्रिय चेहरों को टिकट देने की तैयारी

Chhattisgarh Municipal Elections : पार्टियों के लिए अब…

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

Train Ganja Smuggling
Train Ganja Smuggling : बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Bilaspur Train Ganja Smuggling : पुलिस अब गांजा…

Raigarh Chakradhar Samaroh 2026
Raigarh Chakradhar Samaroh 2026 : आज से 41वें चक्रधर समारोह की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

Raigarh Chakradhar Samaroh 2026 : समारोह में देश…

दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?