CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayodhya Ram Mandir Flag : अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए

Ayodhya Ram Mandir Flag : अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्मध्वजा, मोदी भावुक हुए

By Newsdesk Admin
25/11/2025
Share
Ayodhya Ram Mandir Flag
Ayodhya Ram Mandir Flag

सीजी भास्कर, 25 नवंबर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराई (Ayodhya Ram Mandir Flag)। अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11.50 बजे बटन दबाते ही 2 किलो वजनी केसरिया धर्मध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर लहराने लगी। इसके साथ ही मंदिर का शिखर–पूजन और ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए और उन्होंने धर्मध्वजा को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

Contents
  • PM मोदी बोले आज सदियों के घाव भर गए
  • साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक PM का रोड शो
  • Ayodhya Ram Mandir Flag 1000 क्विंटल फूल, 5-लेयर सुरक्षा

PM मोदी बोले आज सदियों के घाव भर गए

ध्वजारोहण के बाद संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा “आज सदियों के घाव भर गए। हम देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके ही रहेंगे। जिस विचारधारा ने भगवान राम को काल्पनिक बताया, वही आज बदलते भारत की साक्षी बन रही है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर के प्रथम तल पर बने रामदरबार में मोहन भागवत के साथ पहली बार पूजा और आरती की (Ram Darbar Worship)। पीएम रामलला के लिए वस्त्र और चंवर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने रामलला के दर्शन किए, सप्त ऋषियों के दर्शन किए, शेषावतार लक्ष्मण जी की पूजा की और मंदिर परिसर में बने भव्य जलाशय का अवलोकन भी किया।

साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक PM का रोड शो

ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक करीब 1.5 किमी का भव्य रोड शो किया (Ayodhya Road Show)। स्कूली बच्चों ने उनके काफिले पर फूल बरसाए और महिलाएं जगह-जगह स्वागत के लिए खड़ी रहीं। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पहले यह चर्चा थी कि समारोह के लिए अमिताभ बच्चन समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को आमंत्रण भेजा गया है, हालांकि अभी तक कोई सेलिब्रिटी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा। फिलहाल शंकराचार्यों को छोड़कर देशभर के प्रमुख मठों के संत राम मंदिर परिसर में मौजूद हैं।

Ayodhya Ram Mandir Flag 1000 क्विंटल फूल, 5-लेयर सुरक्षा

अयोध्या शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए 5–लेयर सुरक्षा घेरा लागू किया गया है। एटीएस NSG कमांडो ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है। इसके साथ ही SPG, CRPF और PAC के जवान भी मुस्तैद हैं। सुबह रामलला की विशेष आरती की गई। आज रामलला ने सोने और रेशम के धागों से बना पीतांबर धारण किया। मंदिर पर लगाई गई नई धर्मध्वजा अत्याधुनिक तकनीक से बनी है यह भयंकर तूफान में भी सुरक्षित रहेगी और हवा की दिशा बदलने पर उलझे बिना स्वतः घूमकर सही दिशा में स्थिर हो जाएगी। ध्वजदंड पर 21 किलो सोना मढ़ा गया है और ध्वजा 4 किमी दूर से भी दिखाई देगी।

दीपावली के अगले दिन Reel बनाने रेलवे ट्रैक गए दो दोस्त, हमसफ़र एक्सप्रेस की चपेट से गंवाई जान, परिवार में पसरा मातम
LoC पर भारतीय सेना ने तैनात किए हाई-टेक रोबोटिक म्यूल, ड्रोन और सेंसर से लैस
Road accident while going to school : एक शिक्षिका की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
चीनी विदेश मंत्री से एनएसए अजीत डोभाल की मुलाकात, आतंकवाद के मुद्दे पर दिया सख्त मैसेज
Naxal Surrender in MMC Zone: महाराष्ट्र-MP-छत्तीसगढ़ हुए नक्सलमुक्त, 1 करोड़ के इनामी मज्जी ने हथियार डाले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSK Playoff : हार के बाद चेन्नई की बढ़ी टेंशन, अब जीत के बाद भी अटक सकता है रास्ता

सीजी भास्कर, 16 मई। चेन्नई सुपर किंग्स की…

Disaster mock drill at railway station : NDRF और रेलवे टीम ने किया रेस्क्यू अभ्यास, सुशासन तिहार में अधिकारी बस से पहुंचे शिविर

Disaster mock drill at railway station

Fuel Crisis : पेट्रोल डीजल को लेकर शहर में मची अफरा तफरी, रात तक पंपों पर लगी रही भीड़

Chaos over petrol and diesel in Durg

Energy Security : तेल भंडारण को लेकर बड़ा फैसला, अब संकट के समय भारत को मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 16 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Kidnapping : अपहरण मामले में अदालत सख्त, पांचों दोषियों को राहत देने से साफ इनकार

Virat kidnapping case

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

इंदौर गेर में सीएम से कहा- शराब दुकान हटवा दो:जुलूस में शामिल व्यक्ति को ऊंट ने कंधे पर काटा; पढ़िए वो किस्से जो आज भी चर्चा में

19/03/2025
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

गाड़ी में अवैध हूटर बजाते विधायक प्रतिनिधि बन घूम रहे “नेताजी” की पुलिस ने निकाली हवा, मोटर व्हीकल के तहत हुई कार्रवाई, चालान भी कटा

14/01/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

उज्जैन में पर्यटकों की संख्या बढ़ी, MP जल्द बनेगा विकसित राज्य- CM मोहन यादव

27/08/2025
देश-दुनिया

भारत के प्रहार से थर्राया पाकिस्तान! डिप्टी PM इशाक डार बोले- हम कदम पीछे हटाने को तैयार, अगर…

10/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?