CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

By Newsdesk Admin
03/09/2026
Share
Ram Mandir Trust New Trustees
Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

सीजी भास्कर, 03 सितम्बर। राम मंदिर से जुड़ी प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इसके साथ ही तीन नए सदस्यों को ट्रस्टी बनाया गया है। इनमें वरिष्ठ वकील मदन मोहन पांडे, कारोबारी महेश भागचंदका और पूर्व प्राचार्य निर्मला यादव शामिल हैं। (Ram Mandir Trust New Trustees)

Contents
  • जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे ट्रस्ट की अहम जिम्मेदारियां : Ram Mandir Trust New Trustees
  • महेश, मदन मोहन और निर्मला यादव की नई भूमिका

ट्रस्ट की बैठकों में कई अहम फैसले लिए गए। मौजूदा कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी को पूर्णकालिक महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि महेश भागचंदका को नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। यह बदलाव ट्रस्ट के कामकाज को अधिक व्यवस्थित और पेशेवर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : CG Revenue Officers Strike  : राजस्व व्यवस्था पर लगा ब्रेक, 7 जून तक बंद रहेंगे तहसील कार्यालय

Ram Mandir Trust New Trustees
Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

 

जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे ट्रस्ट की अहम जिम्मेदारियां : Ram Mandir Trust New Trustees

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को तीन साल के कार्यकाल के लिए ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वह फाइटर कॉम्बैट लीडर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट रह चुके हैं। इसी साल 30 अप्रैल को वह वेस्टर्न एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

जितेंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं। नई जिम्मेदारी में उनसे मंदिर की सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स, भीड़ प्रबंधन और रोजमर्रा के प्रशासनिक कामकाज की निगरानी की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें : IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिला पंचायत CEO बदले

महेश, मदन मोहन और निर्मला यादव की नई भूमिका

दिल्ली के कारोबारी महेश भागचंदका को ट्रस्ट का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वह M2K ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हैं। इसके अलावा वह अशोक सिंघल फाउंडेशन से भी जुड़े रहे हैं। ट्रस्ट में अब उनकी जिम्मेदारी वित्तीय मामलों और दान से जुड़े प्रबंधन की होगी।

वरिष्ठ वकील मदन मोहन पांडे को भी ट्रस्टी बनाया गया है। 74 वर्षीय पांडे राम जन्मभूमि मालिकाना हक विवाद में रामलला विराजमान और महंत रामचंद्र परमहंस दास की ओर से कानूनी पक्ष रख चुके हैं। वह 2019 में सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले तक इस कानूनी लड़ाई से जुड़े रहे।

निर्मला यादव ट्रस्ट की पहली महिला सदस्य बनी हैं। वह शिकोहाबाद के एक पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की उपाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं।

ट्रस्ट में यह बदलाव मंदिर के चंदे में कथित हेराफेरी के विवाद के बीच हुआ है। मामले (Ram Mandir Trust New Trustees)  में जांच के बाद कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। नए प्रशासनिक ढांचे के जरिए मंदिर की सुरक्षा, वित्तीय व्यवस्था और रोजमर्रा के संचालन को अधिक पेशेवर तरीके से संभालने की कोशिश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :Damage caused by storm and rain in Tongpal : बिजली और संचार व्यवस्था प्रभावित

Polythene Hazard For Cows : कोंडागांव में गाय के पेट से निकली 80 किलो पॉलीथीन…सफल सर्जरी से बची जान…
Domestic Theft Case Durg: भरोसे की आड़ में घर के भीतर चोरी, नौकरानी निकली साजिश की मास्टरमाइंड
Takhatpur Constable : शादी का भरोसा देकर तीन साल तक करता रहा शोषण, सच सामने आते ही आरक्षक पहुंचा सलाखों के पीछे
WINTER SESSION OF CG ASSEMBLY : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, कुल चार बैठकें होंगी, रजत जयंती वर्ष भी होगा खास, शीतकालीन सत्र में विपक्ष की गर्मी भी देखने को मिलेगी
FSSAI Rules Protest : FSSAI के जटिल नियमों से परेशान व्यापारी, लाइसेंस आजीवन वैध करने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Notice Issue : ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षिका का विरोध, बोलीं- अधिकारियों के काम की भी हो निगरानी, मिल गया नोटिस
Teacher Notice Issue : ऑनलाइन अटेंडेंस पर शिक्षिका का विरोध, बोलीं- अधिकारियों के काम की भी हो निगरानी, मिल गया नोटिस

शिक्षिका ने कहा कि जब शिक्षकों की नोटिस…

Dam Collapse : बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Dam Collapse : बारिश में बह गए करोड़ों के बांध, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

लगातार बारिश के बीच करोड़ों रुपए की लागत…

Nilamdagu Arms Recovery : जंगल में हथियारों का डंप बरामद, 12 बोर कट्टा और जिंदा राउंड समेत गोला-बारूद जब्त
Nilamdagu Arms Recovery : जंगल में हथियारों का डंप बरामद, 12 बोर कट्टा और जिंदा राउंड समेत गोला-बारूद जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी…

Ram Mandir Trust New Trustees
Ram Mandir Trust New Trustees : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा समेत 3 नए ट्रस्टी शामिल

Ram Mandir Trust New Trustees : जांच के…

Gangrel Dam Gate Opening
Gangrel Dam Gate Opening : गंगरेल बांध के 2 गेट खुले, 4 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; नदी किनारे गांवों में अलर्ट

Gangrel Dam Gate Opening :छत्तीसगढ़ के प्रमुख गंगरेल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?