CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिनदहाड़े 11.80 लाख की लूट: बाइक सवार तीन लुटेरों ने बैग छीना, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी…

दिनदहाड़े 11.80 लाख की लूट: बाइक सवार तीन लुटेरों ने बैग छीना, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी…

By Newsdesk Admin 02/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 अगस्त |

Contents
कैसे हुई वारदात?लिफ्ट के बहाने रोका, फिर छीना बैगFIR दर्ज, पुलिस सक्रियCCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसएसपी का बयान

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ – जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में यूनियन बैंक जा रहे एक युवक से तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने 11 लाख 80 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए, जबकि पीड़ित युवक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को बुलाया और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कैसे हुई वारदात?

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। चोरिया निवासी गिरीश देवांगन (25) यूनियन बैंक, चांपा में पैसे जमा कराने जा रहा था। वह करनौद निवासी किरीत डड़सेना के यहां काम करता है, जो धान व्यापार और हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं। किरीत ने बैंक में जमा कराने के लिए गिरीश को कैश देकर भेजा था।

लिफ्ट के बहाने रोका, फिर छीना बैग

गिरीश जैसे ही पुछेली गांव के पास पहुंचा, तीन अज्ञात युवक बाइक से आए और लिफ्ट मांगने का बहाना किया। गिरीश ने जब अपनी बाइक नहीं रोकी, तो लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। चारपारा से पुछेली तक पीछा करने के बाद, आरोपियों ने अपनी बाइक गिरीश की बाइक के सामने अड़ा दी और उससे मारपीट कर 11.80 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर बम्हनीडीह की ओर फरार हो गए।

FIR दर्ज, पुलिस सक्रिय

गिरीश तुरंत बम्हनीडीह थाने पहुंचा और वारदात की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बम्हनीडीह थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है। साथ ही मुख्य चौराहों और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी गई है।

एसपी का बयान

इस मामले में एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि, “कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। हमारी टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।”

You Might Also Like

दो मासूमों को जिंदा जलाया गया: परिवार का करीबी ही निकला कातिल…

गोरा कब्रिस्तान: चुड़ैल की लिफ्ट मांगने से बेटे की मौत, डरावनी कहानी या मनोवैज्ञानिक डर?….

बॉयज हॉस्टल में तमिलनाडु के चोरों की बड़ी सेंधमारी: क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन के होटल से तीन आरोपी दबोचे

विदेशी नागरिकों की तलाश तेज, बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर विशेष निगरानी ….

अमरावती में महिला पुलिस अधिकारी की संदिग्ध हत्या, गला घोंटकर की गई वारदात

TAGGED: छत्तीसगढ़ बैंक लूट, जांजगीर चांपा लूट, पुलिस जांच जांजगीर, बम्हनीडीह चोरी, बाइक सवार लुटेरे, यूनियन बैंक लूट
Newsdesk Admin 02/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बॉयज हॉस्टल में तमिलनाडु के चोरों की बड़ी सेंधमारी: क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन के होटल से तीन आरोपी दबोचे
Next Article गोरा कब्रिस्तान: चुड़ैल की लिफ्ट मांगने से बेटे की मौत, डरावनी कहानी या मनोवैज्ञानिक डर?….

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

दो मासूमों को जिंदा जलाया गया: परिवार का करीबी ही निकला कातिल…

02/08/2025
अजब-गजबअन्यट्रेंडिंग

गोरा कब्रिस्तान: चुड़ैल की लिफ्ट मांगने से बेटे की मौत, डरावनी कहानी या मनोवैज्ञानिक डर?….

02/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बॉयज हॉस्टल में तमिलनाडु के चोरों की बड़ी सेंधमारी: क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन के होटल से तीन आरोपी दबोचे

02/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

विदेशी नागरिकों की तलाश तेज, बांग्लादेशी और रोहिंग्या पर विशेष निगरानी ….

02/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?