CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 2026 Honda City Facelift : नए डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ सिर्फ 12 लाख में लॉन्च हुई नई होंडा सिटी

2026 Honda City Facelift : नए डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ सिर्फ 12 लाख में लॉन्च हुई नई होंडा सिटी

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई : जापान की दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान Honda City का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई सिटी के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आती है। इसके साथ ही कार में कई नए फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी जोड़ी गई है। हालांकि कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। गौरतलब है कि होंडा ने 5वीं जनरेशन सिटी को साल 2020 में लॉन्च किया था, जबकि 2023 में इसे अपडेट मिला था। आइए जानते हैं नई Honda City Facelift की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Contents
  • 2026 Honda City Facelift की कीमत
  • 2026 Honda City Facelift में क्या है खास?
  • इंजन और पावर

2026 Honda City Facelift की कीमत

कंपनी ने नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट को 11,99,900 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। यह कार एसवी, वी, जेडएक्स और जेडएक्स प्लस समेत कुल चार ट्रिम में उपलब्ध होगी। ग्राहकों को इसमें पेट्रोल मैन्युअल, पेट्रोल ऑटोमेटिक और हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलेगा। नई सिटी को पांच मौजूदा रंगों के अलावा ब्लैक एक्सटीरियर ऑप्शन के साथ भी पेश किया गया है।

2026 Honda City Facelift में क्या है खास?

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के डिजाइन को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें नया वाइड मेश फ्रंट ग्रिल दिया है। इसके अलावा अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर कार के लुक को और बेहतर बनाते हैं। नई आईब्रो स्टाइल एलईडी डीआरएल्स कार के फ्रंट प्रोफाइल को ज्यादा शार्प और प्रीमियम बनाती हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी लाइट बीम पहले से ज्यादा चौड़ी और दूर तक रोशनी देने में सक्षम है।

कार के बंपर में एयर फ्लो के लिए नया ट्रायंगल डिजाइन दिया गया है। वहीं इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी जोड़े गए हैं, जो इसकी स्पोर्टी अपील को और मजबूत करते हैं।

इंटीरियर की बात करें तो नई सिटी फेसलिफ्ट में डुअल टोन थीम दी गई है। इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी वेंट और सेंटर कंसोल का लेआउट पहले जैसा रखा गया है। कार में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 8 स्पीकर साउंड सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, लेन वॉच कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर, हिल स्टार्ट असिस्ट और 6 एयरबैग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और पावर

कंपनी ने नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 7 स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

इसके अलावा कार में 1.5 लीटर का हाइब्रिड पावरट्रेन भी मिलता है, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह पावरट्रेन बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देने में सक्षम है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 की उम्र में दिल्ली के AIIMS में ली अंतिम सांस
तुर्किए हो या चीन-पाकिस्तान, भारत ने बनाया दुनिया के सभी ड्रोनों का काल ‘भार्गवास्त्र’; देखें सफल परीक्षण की झलक
पुणे: दुकान पर खड़ी लड़की पर डाला रंग, विरोध पर हथौड़े से किया हमला… छोटे भाई पर भी बरसाए पत्थर
Triple Talaq Case: दहेज और ‘लड़के जैसी शक्ल’ के ताने से टूटा रिश्ता, स्कॉर्पियो और कैश की मांग से बढ़ा विवाद
दो बच्चों की मां का चल रहा था चक्कर, 6 महीने से BF संग लिव इन में रह रही थी महिला… पति ने कर दिया फुल एंड फाइनल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना
Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना

मछली पालन (Fisheries Subsidy Chhattisgarh)  शुरू करने की…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति
Digital Crop Survey Chhattisgarh : सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में नंबर-1, 87% काम पूरा, जानें तहसीलवार स्थिति

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop…

Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बेहद जटिल…

Irrigation Projects Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 7 सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 30.74 करोड़
Irrigation Projects Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 7 सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 30.74 करोड़

छत्तीसगढ़ में सिंचाई व्यवस्था (Irrigation Projects Chhattisgarh)  को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?