CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में दवा कारोबारी की दुकान से 27 लाख चोरी:चोर ने कार से पहले चाबी चुराई, फिर ताला खोलकर निकाले रुपए, CCTV में दिखा संदिग्ध

रायपुर में दवा कारोबारी की दुकान से 27 लाख चोरी:चोर ने कार से पहले चाबी चुराई, फिर ताला खोलकर निकाले रुपए, CCTV में दिखा संदिग्ध

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई |

रायपुर में एक दवा कारोबारी की दुकान से 27 लाख रुपए कैश चोरी हो गए। चोर ने पहले कारोबारी के घर से कार की चाबी चुराई, फिर कार में रखी दुकान की चाबी से ताला खोलकर रुपए पार कर दी। यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है। इस मामले में रायपुर पुलिस का कहना है कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और जल्द खुलासा किया जाएगा।

माना थाना प्रभारी भावेश गौतम से मिली जानकारी के मुताबिक, संजय आहूजा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी डूमरतराई में कॉस्मेटिक और मेडिकल दवाई की दुकान है। 27 मई की रात साढ़े 8 बजे वह दुकान बंद करके घर लौटे। देर रात जब उन्होंने घर में ताला लगाने की कोशिश की, तो देखा कि उनकी कार की चाबी गायब है। साथ ही कार के भीतर रखी दुकान की चाबी भी नहीं थी। उसे शक हो गया।

दुकान में लगाया नया ताला

संदेह के चलते कारोबारी ने करीब 12 नए ताले खरीद और रात 11 बजे दुकान पहुंचकर सभी ताले बदल दिए। दुकान में लगे पुराने ताले को हटा दिए। अगले दिन सुबह वह दुकान पहुंचे तो देखा कि केबिन का दराज खुला हुआ था और लॉक टूटा हुआ था। चोर वहां रखे 15 लाख कैश और उसके पिता के केबिन में रखे 12 लाख चुरा ले गया। चोरी की गई कुल रकम 27 लाख है। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा।

पुलिस करेगी खुलासा

इस मामले में माना पुलिस का कहना है कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। चोरी किस तरह से की गई यह साफ हो पाएगा। इसके अलावा एक संदिग्ध का CCTV फोटो भी सामने आया है। हालांकि, आरोपी यही है इसकी पुष्टि खुलासे के बाद हो पाएगी।

Sinchai Yojana : छत्तीसगढ़ में सिंचाई के 36 कामों को 146 करोड़ की मंजूरी, इन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा
बच्ची से रेप बाद School की मान्यता रद्द, दूसरे स्कूलों में एडमिशन ले सकेंगे यहां के बच्चे
Midnight horror attack: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर
Vishnu Deo Sai : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
युवा, गरीब, किसान, महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है यह बजट – विनय सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?