CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bagbahara Mandi Secretary Suspended : अवैध धान परिवहन मामले में मंडी सचिव निलंबित

Bagbahara Mandi Secretary Suspended : अवैध धान परिवहन मामले में मंडी सचिव निलंबित

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Collector Action Chhattisgarh
Collector Action Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने (Bagbahara Mandi Secretary Suspended) बागबाहरा कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कुशल राम ध्रुव को गंभीर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर, खाद्य शाखा के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है, जिसमें सचिव की भूमिका प्रथम दृष्टया दोषपूर्ण पाई गई।

जारी आदेश के अनुसार, विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान 28 दिसंबर 2025 को ग्राम टेमरी निवासी कृषक राधेश्याम साहू के घर के पास ओडिशा राज्य से अवैध रूप से धान ट्रक के माध्यम से लाकर खाली किया जा रहा था। इस दौरान तीन ट्रैक्टरों में धान पलटा गया। मामले की जानकारी मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद मंडी प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक पंचनामा, जप्ती तथा अन्य कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और न ही अवैध धान को मंडी के सुपुर्द किया गया। इस गंभीर लापरवाही को कर्तव्य में उदासीनता मानते हुए कलेक्टर खाद्य शाखा ने प्रतिवेदन मंडी बोर्ड को भेजा, जिसके आधार पर यह निलंबन आदेश जारी किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि निलंबन (Bagbahara Mandi Secretary Suspended) अवधि के दौरान कुशल राम ध्रुव का मुख्यालय छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड, संभागीय कार्यालय रायपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान बागबाहरा कृषि उपज मंडी समिति के सचिव का प्रभार मंडी निरीक्षक दिनेश कुमार साहू को आगामी आदेश तक सौंपा गया है, ताकि मंडी के कार्यों का संचालन प्रभावित न हो।

अवैध धान परिवहन के मामलों को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। मंडी बोर्ड की इस कार्रवाई को स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि धान खरीदी और परिवहन व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Big success for ‘Drug-Free India’ campaign : पहली बार पकड़ा गया ‘जिहादी ड्रग’
CG Accident: रफ्तार का कहर जारी, 2 की मौत, 10 लोग अस्पताल में भर्ती
Snakebite Tragedy : जहरीले सांप ने एक ही परिवार को बनाया शिकार, पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर
दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर से प्रभावित हुए PM मोदी: कहा- जहां कभी हिंसा थी, वहां अब बच्चे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में चमक रहे
Bastar Road Accident : तेज रफ्तार का कहर, इस मोड़ पर पलटी स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?