CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तालाब में नहा रही थीं 3 बच्चियां, अचानक लगीं डूबने, चौथी ने मचाया शोर लेकिन… मुरादाबाद के गांव में पसरा मातम

तालाब में नहा रही थीं 3 बच्चियां, अचानक लगीं डूबने, चौथी ने मचाया शोर लेकिन… मुरादाबाद के गांव में पसरा मातम

By Newsdesk Admin
09/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के मानपुर ढीरिया दान गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां खेत में घास काटने गई चार बच्चियों में से तीन की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह हृदयविदारक घटना तब हुई, जब बच्चियां गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने उतरी थीं. ग्रामीणों और गोताखोरों ने बच्चियों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तीनों मासूमों की जान नहीं बचाई जा सकी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है. मृतक बच्चियों की पहचान 8 वर्षीय प्रियांशी, 10 वर्षीय उदमा और 9 वर्षीय निखत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गांव की चार बच्चियां रोज की तरह खेत में घास काटने गई थीं.

शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण

गर्मी अधिक होने के कारण चार में से तीन बच्चियां पास के तालाब में नहाने चली गईं, लेकिन तालाब का पानी गहरा होने के कारण तीनों बच्चियां डूबने लगीं. चौथी बच्ची, जो बाहर खड़ी थी, उसने अपनी दोस्तों को डूबता देखकर शोर मचाया. बच्ची का शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और डूब रहीं बच्चियों को बचाने का प्रयास किया. गोताखोरों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद तीनों बच्चियों को नहीं बचाया जा सका.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मुरादाबाद अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस हादसे ने गांव में मातम का माहौल बना दिया है. बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

मस्जिद में अवैध निर्माण का भारी विरोध, हिंदू संगठनों का लगातार उग्र प्रदर्शन, पुलिस के लाठी चार्ज में अनेक घायल
PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान
मैं और पैसे नहीं दे सकता…देखिए suicide से पहले 1.51 मिनट के आखिरी VIDEO में छलका दिल का दर्द, भाभी बार-बार भैया से कहती थी कि सुसाइड क्यों नहीं कर लेते….?
Kerala Fireworks Accident 🛑 कासरगोड के मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हादसा 🔥 डेढ़ सौ से ज्यादा घायल, 8 गंभीर
अमरनाथ यात्रा 2025: पहले जत्थे को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, बोले – “ये आस्था और आत्म-खोज की यात्रा है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी
Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

सड़कों की मरम्मत (Chhattisgarh Road Repair) के लिए…

Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस
Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस

कैंसर कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Cancer Conclave 2026) में 200…

Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन
Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन

किआ की CNG कारें (Kia Carens CNG) 12.12…

Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला
Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला

तीन महीने से ब्याज नहीं मिलने के कारण…

Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत
Chhattisgarh Weather Alert : 7 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जांजगीर-चांपा में 4 मौत

मौसम अलर्ट (Chhattisgarh Weather Alert) के बीच इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?