CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 3 मकान, 2 फ्लैट, सोने-चांदी के गहने…ट्राइबल विभाग का डिप्टी कमिश्नर कैसे बन गया अरबपति?

3 मकान, 2 फ्लैट, सोने-चांदी के गहने…ट्राइबल विभाग का डिप्टी कमिश्नर कैसे बन गया अरबपति?

By Newsdesk Admin
23/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जुलाई। आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की 50 से अधिक सदस्यों की टीम ने छापा मारा। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ये छापेमारी भोपाल और सागर स्थित अलग-अलग ठिकानों पर हुई।

Contents
  • 1.50 करोड़ का आलीशान पैतृक मकान
  • मां के नाम पर 10 अचल संपत्तियां
  • EOW ने जांच के लिए बनाईं तीन टीमें

उन पर यह एक्शन आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लिया गया है। जहां जांच में लगभग 5 करोड़ 90 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति (Disproportionate Assets) यानि आय से ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ.

इसके साथ ही लाखों रुपए की महंगी शराब भी जब्त हुई है। अब EOW टीम घर से मिले दस्तावेज, लॉकर और बैंक डिटेल की भी जांच कर रही है।

सोमवार को सुबह सुबह डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के तीन ठिकानों पर पड़े ईओडब्ल्यू की टीम के छापे की कार्रवाई करीब 22 घंटे चली। इस कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को जबलपुर में सर्वटे के नाम पर करीब सवा 3 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति मिली है।

1.50 करोड़ का आलीशान पैतृक मकान

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में स्थित उनका 3300 वर्ग फीट में बना लगभग 1.50 करोड़ रुपए की कीमत का आलीशान पैतृक मकान भी जांच में सामने आया।

वहीं उनके भाई राजा सर्वटे के नाम पर भी 6.50 लाख रुपए के प्लॉट का दस्तावेज भी मिला। इसके साथ ही भोपाल के बाग मुगलिया क्षेत्र में 35 लाख रुपए से अधिक के दो मकान और एक फ्लैट, होशंगाबाद रोड पर भी एक फ्लैट मिला है।

सागर में भी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनका मूल्यांकन चल रहा है।

मां के नाम पर 10 अचल संपत्तियां

सर्वटे की मां के नाम पर 10 अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है. उनका भी मूल्यांकन कर किया जा रहा है। वहीं घर की तलाशी के दौरान सर्वटे के भोपाल स्थित आवास से डेढ़ लाख रुपये की कीमत की 56 शराब की बोतलें, 10 लाख नगद और लॉकर से 16 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं।

यही नहीं बीमा कंपनियों में उनके निवेश के दस्तावेज भी मिले।

EOW ने जांच के लिए बनाईं तीन टीमें

इसके साथ ही अन्य लॉकरों की भी जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू ने जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जो जबलपुर, भोपाल और सागर में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

आय से अधिक संपत्ति मामले में जगदीश सर्वटे के खिलाफ जल्द ही ईओडब्ल्यू की टीम आपराधिक मामला दर्ज करेगी और कार्रवाई की जाएगी। अभी 50 से ज्यादा सदस्यों की टीम ने छापेमारी की।
नक्शा घोटाला उजागर: फर्जी आर्किटेक्ट से पास हुए सैकड़ों नक्शे…
बातचीत बंद की तो रात 10 बजे लड़की के घर जा पहुंचा युवक और लगा डंडे से लड़की को पीटने, मामला भिलाई के कैम्प-2 का
पति पत्नी की निजी बातें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे महिला ने ब्लैकमेलिंग कर वसूले 5 लाख
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’: शोपियां में LeT के 2 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, AK-56 राइफलें मिलीं
भिलाई में चाकूबाजी की दो वारदातों से सनसनी, थर्ड जेंडर समेत तीन लोग घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?