CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अब समय है कि…’, तनाव के बीच JDU का बड़ा बयान, इस सांसद को क्यों कह दिया मरने के लिए तैयार रहें?

‘अब समय है कि…’, तनाव के बीच JDU का बड़ा बयान, इस सांसद को क्यों कह दिया मरने के लिए तैयार रहें?

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

09 मई 2025 :

India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. शुक्रवार (09 मई, 2025) को वो पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे. अशोक चौधरी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए पाकिस्तान का इलाज करना जरूरी है. यह इलाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में ही संभव है.

हालांकि पहले अशोक चौधरी भारतीय सेना की कार्रवाई पर कुछ बोलने से बचते रहे. कहा कि इन विषयों पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं क्योंकि यह राष्ट्रीय मुद्दा है. सुरक्षा से संबंधित मुद्दा है. इसकी सही जानकारी विदेश मंत्री एवं रक्षा मंत्री दे सकते हैं. जब उनसे यह पूछा गया कि आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने युद्ध न कर बातचीत के जरिए हल निकालने की बात कही है. इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसे लोग जब मुंबई में अटैक हुआ तब बात करते रह गए थे. जब पार्लियामेंट पर अटैक हुआ तब यह बात करते रह गए थे.

‘अब समय है कि इनको सबक सिखाया जाए’

अशोक चौधरी ने कहा, “जब हमारे क्षेत्र में आकर यह आतंक फैलाएंगे तो अब समय है कि इनको सबक सिखाया जाए. घाव को लंबे समय तक पालकर रखने पर कैंसर हो जाता है.” सांसद सुदामा प्रसाद की ओर से सिविलियन के मरने पर सवाल खड़ा करने को लेकर अशोक चौधरी ने कहा, “जब सेना मर सकती है तो हम लोग क्यों नहीं मर सकते? जब देश की रक्षा के लिए हमारी आर्मी मर सकती है तो आम जनता… हम लोग क्यों नहीं? सुदामा प्रसाद को भी मरने के लिए तैयार रहना चाहिए.”

अशोक चौधरी ने कहा कि जो हमारे यहां आतंकवाद को बढ़ावा देगा, निहत्थे लोगों पर वार करेगा, आतंकवाद को अपने यहां पनाह देगा तो कब तक भारत चुप रहेगा? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बॉर्डर एरिया के निरीक्षण पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हमारे राज्य का बॉर्डर जिन-जिन देशों से लगा हुआ है वहां मुख्यमंत्री को जाना चाहिए. संवेदनशील मुद्दों को देखना चाहिए और सिक्योरिटी को ब्रीफ करना चाहिए.

भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बॉर्डर को लेकर किया ये ऐलान
चुनाव आयोग काटेगा 3 लाख नाम, लोगों को भेजा नोटिस
फ्रिज में मिला महिला का शव, लाईट गोल होने से बंद हुआ फ्रिज और आने लगी तेज दुर्गंध….मौके पर पुलिस भी
किराए के मकान में रहती हो, मेरे साथ क्यों नहीं…❓😳 स्कूल के प्रिंसिपल ने लेडी टीचर से कही ऐसी बात, कोर्ट ने दिया अहम आदेश
मोबाइल पर बात करती पकड़ी गई बड़ी बेटी, पिता ने छोटी को भी पीटा… फिर फंदे से झूल गईं दोनों
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?