CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के करहीडीह राइस मिल के अंदर पकड़ाया 42 कट्टा PDS चावल, खाद्य निरीक्षक टीम ने पुलिस को सौंपा, जेवरा सिरसा चौकी में खड़ी हुई गाड़ी, अब नान टीम करेगी जांच

भिलाई के करहीडीह राइस मिल के अंदर पकड़ाया 42 कट्टा PDS चावल, खाद्य निरीक्षक टीम ने पुलिस को सौंपा, जेवरा सिरसा चौकी में खड़ी हुई गाड़ी, अब नान टीम करेगी जांच

By Newsdesk Admin 15/12/2024
Share

भिलाई नगर, 15 दिसंबर। दुर्ग भिलाई क्षेत्र की राशन दुकानों से गरीबों के हक का चावल बदस्तूर राइस मिलों तक पहुंचता रहा है। प्रति किलो लगभग 30 से 35 रूपये के मुनाफे के इस गोरखधंधे का जाल सा बिछा हुआ है जिसमें अनेक राशन दुकान संचालक से लेकर चावल माफिया गैंग शामिल रही है। यदा कदा चावल पकड़ लोगों ने पुलिस के हवाले भी किया मगर इन सबके बीच चावल पकड़वाने वाले लोगों के पीछे इस काले कारोबार से जुड़े लोग जरूर पड़ गए मगर कार्रवाई के नाम पर कोई ठोस पहल न होने से यह कारोबार लगातार अपने पैर पसार समूचे छत्तीसगढ़ में नेटवर्क की तरह फ़ैल गया। आज करहीडीह की राइस मिल में 42 कट्टा चावल जब्त किया गया जो कि फुड विभाग के अनुसार प्रथम दृष्टया पीडीएस का है। चावल समेत गाड़ी जेवरा सिरसा चौकी में खड़ी कर नान टीम को जांच के लिए पूरा मामला सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग की टीम ने करहीडीह स्थित गुरुदेव राइस मिल के अंदर से एक गाड़ी चावल जब्त किया है। अब नान की टीम चावल की जांच करेगी कि वो पीडीएस चावल है या नहीं? सहायक खाद्य अधिकारी वसुधा गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 बीई 9873 में पीडीएस का चावल लोड कर ले जाया जा रहा है। जब उनकी टीम वहां पहुंची तो उन्हें पता चला गाड़ी गुरुदेव राइस मिल के अंदर गई है। टीम जब गुरुदेव राइस मिल के अंदर पहुंची तो देखा कि गाड़ी से चावल अनलोड किया जा रहा है। वहां राइस मिल संचालक राजेश कुमार जैन भी मौजूद थे।

फूड इंस्पेक्टर वसुधा गुप्ता ने प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि चावल पीडीएस का है। उन्होंने अनलोड चावल की बोरियां गाड़ी में लोड कराईं और पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे गाड़ी सहित जेवरा सिरसा पुलिस चौकी में खड़ा करवाया है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी ने बताया कि फूड विभाग ने उनकी सुपुर्दगी में 42 कट्टा चावल से भरी पिकअप गाड़ी को खड़ा करवाया है। जिसकी नान टीम जांच करेगी।

You Might Also Like

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज

Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

Ambikapur Flight Service: अंबिकापुर से दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा

Newsdesk Admin 15/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद बीजेपी…

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के Kawardha में बीती रात उस वक्त…

Bihar Politics Latest : इस्तीफा या सियासी स्क्रिप्ट? नीतीश के कदम पर तेजस्वी का वार – ‘जनता के साथ खेल हुआ’

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार की सियासत में…

SECL High Court Order 2026 : “नौकरी गई, जीवन गया… लेकिन हक नहीं जाएगा”, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, SECL को देना होगा आश्रित को पैसा

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिलासपुर हाई कोर्ट ने…

Somanna Maoist Surrender : डेडलाइन से ठीक पहले बड़ा झटका! टॉप माओवादी नेता सोमन्ना ने किया सरेंडर, नेटवर्क हिला

सीजी भास्कर, 30 मार्च। नक्सल विरोधी अभियान के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

30/03/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Bhilai Suicide Case: ब्लैकमेल और पैसों के दबाव से तंग युवक ने दी जान, कांग्रेस नेता समेत दो पर केस दर्ज

30/03/2026
ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

28/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?