CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » थाईलैंड से भारत आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान हड़कंप

थाईलैंड से भारत आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान हड़कंप

By Newsdesk Admin
03/06/2025
Share

सीजी भास्कर 3 जून: हम अक्सर ये देखते सुनते हैं कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच के दौरान उनसे सोने और दूसरे महंगी चीजें बरामद होती हैं, लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. यहां कस्टम की जांच में एक भारतीय यात्री से अधिकारियों ने 47 विषैले सांप और पांच कछुए बरामद किए. यात्री के पास से सांप बरामद होने पर सुरक्षा स्टॉफ भी डर गया.

बाताया जा रहा है कि जिस यात्री से जहरिले सांप बरामद हुए वो थाईलैंड गया था. उसने भारत आने के लिए बैंकांक से फ्लाइट ली थी. यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक भारतीय यात्री के पास 47 बहुत विषैले सांप और पांच कछुए मिले. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात में एक यात्री पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने उसे रोका. जब उसके बैग की चेकिंग की गई तो बैग में 47 बेहद जहरीले वाइपर सांप और पांच कछुए मिले.

यात्री के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारियों ने बताया कि रॉ (वन्यजीव कल्याण के लिए रेसक्विंक एसोसिएशन) की एक टीम ने इन सांपों और कछुओं की प्रजातियों की पहचान करने में सहायता की. अब वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत इन सांपों और कछुओं को वापस उस देश भेजा जाएगा. सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. यात्री के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो रही है.

सरंक्षित या संकटग्रस्त प्रजातियों का आयात प्रतिबंधित

अधिकारियों के अनुसार, यात्री के चेक इन बैग से मिले सांपों और कछुओं में तीन स्पाइडर टेल्ड हॉर्न्ड वाइपर, पांच एशियन लीफ टर्टल और 44 इंडोनेशियन पिट वाइपर शामिल थे. भारत में विभिन्न वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत इनको जब्त किया गया है. ये जीव भारत में अलग-अलग वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत प्रतिबंधित किए गए हैं. अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि ये जीव कहां से लाए गए थे. बता दें कि भारत में सरंक्षित या संकटग्रस्त प्रजातियों का आयात प्रतिबंधित किया गया है. सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक डिश में छटपटाते रंग-बिरंगे सांपों की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी की हैं.

Drug Trafficking : 25 लाख की हेरोइन बरामद, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह को दबोचा
शेयर बाजार है ‘लहूलुहान’, क्या बची रहेगी आपकी म्यूचुअल फंड की सेविंग?
‘ब्रह्मोस की ताकत आपने ऑपरेशन सिंदूर में देखी होगी, नहीं देखी तो किसी पाकिस्तानी से पूछ लेना’, गरजे CM योगी
Suspicious Death Bilaspur : सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Fake Gold Scam in Durg : खजाने का लालच देकर ठगी, आधे दाम में बेचते थे नकली सोना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Murder Case
Ambikapur Murder Case : 9वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (Ambikapur Murder Case) जिले से…

MP Police Bharti 2026
MP Police Bharti 2026: युवाओं के लिए खुशखबरी! कांस्टेबल, SI और ASI समेत 9,662 पदों पर होगी बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी…

खाड़ी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा वैश्विक मंच पर उठा, संसद में सरकार ने दी जानकारी

  सरकार ने संसद में बताया है कि…

कार्यक्रम में गीत गाते-गाते प्रोफेसर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक से हुई मौत

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम…

Mohan Bhagwat Message : नई पीढ़ी को आदेश नहीं, संवाद की जरूरत : भागवत

सीजी भास्कर, 25 जुलाई :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?