CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत में रहना था, 5 विदेशियों ने करवा ली सर्जरी, बन गए ट्रांसजेंडर… दिमाग हिला देगा ये मामला

भारत में रहना था, 5 विदेशियों ने करवा ली सर्जरी, बन गए ट्रांसजेंडर… दिमाग हिला देगा ये मामला

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share

राजधानी दिल्ली से क्राइम की अजब-गजब खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने 18 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 5 ऐसे हैं जिन्होंने भारत में रहने की खातिर जेंडर सर्जरी करवा ली थी और ट्रांसजेंडर बन गए. पुलिस ने बताया- इन लोगों ने ऐसा इसलिए किया ताकि, वापस इन्हें बांग्लादेश न भेज दिया जाए. ये इतने शातिर निकले कि बांग्लादेश में अपने परिजनों से संपर्क करने के लिए प्रतिबंधित IMO ऐप का यूज करते थे. इनके पास से 7 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने बताया-0 नॉर्थ वेस्ट जिले के फॉरेनर सेल ने घेराबंदी करके अशोक विहार में 18 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है. एडिशनल डीसीपी सिकंदर सिंह के मुताबिक- अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ने की ड्राइव जारी है. इसी कड़ी में एसीपी राजीव के सुपरविजन में इंस्पेक्टर विपिन, SI श्यामबीर और टीम के बाकी सदस्यों को इस अवैध बांग्लादेशियों की मौजूदगी के बारे में पता चला. टीम ने घेराबंदी कर लगभग 100 झुग्गियों और 150 गलियों की गहन जांच की.

ऐसे खुली बांग्लादेशियों की पोल

इसी दौरान एक संदिग्ध शख्स को पकड़कर पूछताछ की. पहले तो वह गुमराह करता रहा. बाद में उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक मान लिया. उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके परिवार के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया. कुल मिलाकर 3 बच्चों समेत 13 लोग अवैध रूप से बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहे थे.

गिरफ्तार लोगों में 5 ट्रांसजेंडर भी

इसी कड़ी में टीम ने 5 ट्रांसजेंडरों को पकड़ा. ये लाल बत्ती और अन्य इलाकों में लोगों से पैसे मांगते पाए गए. ये सभी महिलाओं के जैसे भेष बनाए हुए थे. पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने पहचान छुपाने के लिए हार्मोनल उपचार और छोटी सर्जरी भी करवाई थी. इन सभी को फॉरेनर सेल में लाया गया. इन सभी के खिलाफ कार्रवाई जारी है.

You Might Also Like

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम

Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

Amit Shah Assam Rally
Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

सीजी भास्कर, 28 मार्च। चुनावी माहौल के बीच…

MLA Rikesh called to Delhi : विधायक रिकेश सेन दिल्ली बुलाए गए, चयनित 4 लोगों के साथ होंगे रवाना

MLA Rikesh called to Delhi

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

छत्तीसगढ़ में पहली बार: निजी संस्था की 365…

FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान

भिलाई नगर, 28 मार्च। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड…

You Might Also Like

Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?