CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 5000 Teacher Vacancies CG : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, पहले चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति

5000 Teacher Vacancies CG : छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, पहले चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति

By Newsdesk Admin 01/06/2025
Share
5000 Teacher Vacancies CG
5000 Teacher Vacancies CG

सीजी भास्कर, 01 जून : छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती (5000 Teacher Vacancies CG) होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इन्हीं पहल में शामिल है शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया राज्य में शुरू कर दी गई है। इसके पूरा होेने के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों का आकलन कर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि शिक्षा की गुणवत्ता (5000 Teacher Vacancies CG) और पहुंच को बेहतर बनाने की पहल के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत है वहां शिक्षक उपलब्ध हों और बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। युक्तियुक्तकरण का मतलब है स्कूलों और शिक्षकों की व्यवस्था को इस तरह से सुधारना कि सभी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो और कोई भी स्कूल बिना शिक्षक के न रहे।

औसतन 21.84 बच्चे प्रति शिक्षक (5000 Teacher Vacancies CG)

राज्य की 30,700 प्राथमिक शालाओं में औसतन 21.84 बच्चे प्रति शिक्षक हैं और 13,149 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 26.2 बच्चे प्रति शिक्षक हैं, जो कि राष्ट्रीय औसत से कहीं बेहतर है। हालांकि 212 प्राथमिक स्कूल अभी भी शिक्षक विहीन हैं और 6,872 प्राथमिक स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक कार्यरत है। पूर्व माध्यमिक स्तर पर 48 स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और 255 स्कूलों में केवल एक शिक्षक है।

362 स्कूल ऐसे भी हैं जहां शिक्षक तो हैं, लेकिन एक भी छात्र नहीं है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में 527 स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात 10 या उससे कम है। 1,106 स्कूलों में यह अनुपात 11 से 20 के बीच है। 837 स्कूलों में यह अनुपात 21 से 30 के बीच है। लेकिन 245 स्कूलों में यह अनुपात 40 या उससे भी ज्यादा है, यानी छात्रों की दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षक कम हैं।

युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक हैं लेकिन छात्र नहीं, वहां से शिक्षकों को निकालकर उन स्कूलों में भेजा जा रहा है, जहां शिक्षक नहीं हैं। इससे शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले स्कूलों की समस्या दूर होगी। स्कूल संचालन का खर्च भी कम होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। एक ही परिसर में ज्यादा कक्षाएं और सुविधाएं मिलने से बच्चों को बार-बार एडमिशन लेने की जरूरत नहीं होगी।

यानी एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित होंगे तो प्राथमिक कक्षाएं पास करने के बाद विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं में एडमिशन कराने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा। इससे बच्चों को पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर (ड्रॉपआउट रेट) भी घटेगी। अच्छी बिल्डिंग, लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं एक ही जगह देना आसान होगा।

166 स्कूलों का होगा समायोजन (5000 Teacher Vacancies CG)

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शालाओं के युक्तियुक्तकरण के तहत राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन होगा। इन 166 स्कूलों में से ग्रामीण इलाके के 133 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के अंदर में दूसरा स्कूल संचालित है।

इसी तरह शहरी क्षेत्र में 33 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें दर्ज संख्या 30 से कम हैं और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल संचालित है। इस कारण 166 स्कूलों को बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से समायोजित किया जा रहा है, इससे किसी भी स्थिति में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शेष 10,297 स्कूल पूरी तरह से चालू रहेंगे।

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण यानि तर्कसंगत समायोजन कर रही है। इसका उद्देश्य यह है कि जहां जरूरत ज्यादा है, वहां संसाधनों और शिक्षकों का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित हो। उन स्कूलों को जो कम छात्रों के कारण समुचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें नजदीकी अच्छे स्कूलों के साथ समायोजित किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई का समान अवसर उपलब्ध हो सके।

विषय के हिसाब से विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे (5000 Teacher Vacancies CG)

शालाओं और शिक्षकों (5000 Teacher Vacancies CG) के युक्तियुक्तकरण से बच्चों को ज्यादा योग्य और विषय के हिसाब से विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। स्कूलों में लाइब्रेरी, लैब, कंप्यूटर आदि की सुविधाएं सुलभ होंगी। शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में अब पर्याप्त शिक्षक मिलेंगे। जिन स्कूलों में पहले गिनती के ही छात्र होते थे, वे अब पास के अच्छे स्कूलों में जाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस बदलाव से शिक्षा का स्तर सुधरेगा। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा है कि हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा सशक्त और संतुलित बनाएगी। युक्तियुक्तकरण से न सिर्फ शिक्षकों का समुचित उपयोग होगा, बल्कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगी।

You Might Also Like

ABVV Bilaspur Conference : ‘अन्न नहीं अपशिष्ट’ की सोच बदलो: बिलासपुर विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी से उठा जिम्मेदारी का बड़ा संदेश

Lizard Found In Water Cooler : अस्पताल के पानी में ‘जहर’ जैसी लापरवाही! वाटर कूलर में मिली मरी छिपकलियां, मरीजों में दहशत

Bhatgaon Police Action : गली-गली घूमकर सट्टा लिख रहा था युवक, भटगांव पुलिस ने दबोचा; नकदी और पट्टी बरामद

Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

Sukma Gambling Racket Bust 2026: होटल में चल रहा था अंतरराज्यीय जुआ, 22 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 01/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Second Marriage : रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? परिवार की तस्वीरों से खुला राज, दुल्हन बनीं ये मशहूर एक्ट्रेस

सीजी भास्कर, 24 मार्च। म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित…

ABVV Bilaspur Conference : ‘अन्न नहीं अपशिष्ट’ की सोच बदलो: बिलासपुर विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी से उठा जिम्मेदारी का बड़ा संदेश

सीजी भास्कर, 24 मार्च। Atal Bihari Vajpayee Vishwavidyalaya…

Lizard Found In Water Cooler : अस्पताल के पानी में ‘जहर’ जैसी लापरवाही! वाटर कूलर में मिली मरी छिपकलियां, मरीजों में दहशत

सीजी भास्कर, 24 मार्च। जिले के सरकारी अस्पताल…

Bhatgaon Police Action : गली-गली घूमकर सट्टा लिख रहा था युवक, भटगांव पुलिस ने दबोचा; नकदी और पट्टी बरामद

सीजी भास्कर, 24 मार्च। जिले में अवैध सट्टा…

Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

सीजी भास्कर, 24 मार्च। राजनीति के शोर-शराबे के…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

ABVV Bilaspur Conference : ‘अन्न नहीं अपशिष्ट’ की सोच बदलो: बिलासपुर विवि में राष्ट्रीय संगोष्ठी से उठा जिम्मेदारी का बड़ा संदेश

24/03/2026
छत्तीसगढ़

Lizard Found In Water Cooler : अस्पताल के पानी में ‘जहर’ जैसी लापरवाही! वाटर कूलर में मिली मरी छिपकलियां, मरीजों में दहशत

24/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Bhatgaon Police Action : गली-गली घूमकर सट्टा लिख रहा था युवक, भटगांव पुलिस ने दबोचा; नकदी और पट्टी बरामद

24/03/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनियाराजनीति

Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन

24/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?