CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » लोकांगन में 5100 कन्याओं का पूजन, MLA रिकेश ने पैर पखार आलता लगाया, चुनरी ओढ़ कन्याओं ने ग्रहण किया भोज, दक्षिणा-उपहार ले दिया आशिर्वाद

लोकांगन में 5100 कन्याओं का पूजन, MLA रिकेश ने पैर पखार आलता लगाया, चुनरी ओढ़ कन्याओं ने ग्रहण किया भोज, दक्षिणा-उपहार ले दिया आशिर्वाद

By Newsdesk Admin 05/04/2025
Share

महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने से ही समाज समृद्ध और सुरक्षित होता है-रिकेश सेन

भिलाई नगर, 05 अप्रैल। आज चैत्र नवरात्रि का अष्टमी पर्व वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा वैशाली नगर स्थित लोकांगन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

श्री सेन ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन कर, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया तथा दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि आज इस भव्य कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा की 5100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। विधायक रिकेश ने कहा कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार अष्टमी तिथि देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होती है। इस पावन अवसर पर मैंने 5 हजार 100 कन्याओं के पैर निर्मल जल से पखार कर आलता लगाने के बाद उनका पूजन कर उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाई और भोजन करा उपहार भेंट किया है।

श्री सेन ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हमने कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया है। पिछले 25 वर्षों से साल में दो बार वो यह आयोजन करते आ रहे हैं। इस बार कन्या पूजन समारोह भव्य स्वरूप में हो रहा है नतीजतन भिलाई से 5 हजार 100 कन्याएं आज पहुंची हैं। मां दुर्गा की आराधना को समर्पित यह पर्व शक्ति, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। मातारानी सभी पर कृपादृष्टि बनाए रखें। कन्या पूजन के दौरान विधायक रिकेश ने सभी बच्चियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और स्कूल के संबंध में जानकारी भी ली।


इस अवसर पर विधायक ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलती है, वह समाज स्वयं समृद्ध और सुरक्षित हो जाता है। सनातन धर्म की परंपरा में हमारे वेद ग्रंथ में इस बात का उल्लेख है। हमारे देश में नारी सम्मान और आज के दिन कन्या पूजन की जो झलक पूरे विश्व को जाती है, वह महिला सशक्तिकरण, सम्मान और हमारे सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को स्थापित करता है।

You Might Also Like

दहला देने वाला मामला! गाजीपुर कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

लालू यादव ने किया शंखनाद: ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री’, क्या कांग्रेस देगी साथ?

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

जोरों पर केदारनाथ यात्रा, 48 दिनों में हुआ ₹300 करोड़ का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे

TAGGED: bhilai, bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, hamarbhilai, india, Kanya poojan, Kanya poojan vaishali nagar, Mla Rikesh Sen, Vaishali nagar vidhansabha
Newsdesk Admin 05/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article SI Arrested In Korba SI Arrested In Korba : एसीबी ने रिश्वत लेते एएसआई को रंगे हाथ पकड़ा, 50 हजार मांगी थी रिश्वत
Next Article साईं झूलेलाल धाम एवं स्थानीय नागरिकों को नहीं होगी अब पानी की किल्लत, MLA रिकेश की त्वरित पहल से खिले चेहरे

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

दहला देने वाला मामला! गाजीपुर कोर्ट ने नाबालिग बेटी से रेप के दोषी पिता को सुनाई कड़ी सजा

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

लालू यादव ने किया शंखनाद: ‘हर हाल में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री’, क्या कांग्रेस देगी साथ?

19/06/2025
देश-दुनियाराजनीति

थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

19/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

चाकू से हमला कर भिलाई में रूपये लूट भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?