CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जवान बनाने वाली मशीन के नाम पर 35 करोड़ ठगने वाले द्विवेदी दम्पत्ति की तलाश में जुटी SIT, बुढ़ापे को bye -bye कहने 10 हजार से 2 लाख तक लोगों ने दे दिए

जवान बनाने वाली मशीन के नाम पर 35 करोड़ ठगने वाले द्विवेदी दम्पत्ति की तलाश में जुटी SIT, बुढ़ापे को bye -bye कहने 10 हजार से 2 लाख तक लोगों ने दे दिए

By Newsdesk Admin
26/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। जवान बनाने वाली मशीन के नाम पर 35 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी स्वरूप नगर के राजीव द्विवेदी और उनकी पत्नी ने एपेक्स क्वाइन ऐप नाम से क्रिप्टो करेंसी और डॉलर की जगह एयू नाम की मुद्रा फर्जी मुद्रा बनाई थी। इसके जरिए भी दोनों ने करोड़ों रुपये लोगों के हड़पे हैं। यह फर्जीवाड़ा सामने आने पर ऐप ही डिलीट कर दिया लेकिन ऐप बनाने वाले झांसी के डेवलपर ने एसआईटी को दंपती की करतूतें बयां कर दी। पुलिस अब ऐप की आगे की सच्चाई जानने के लिए साइबर सेल की मदद भी ले रही है।

एसआईटी ने बताया कि ठगी का मुख्य आरोपी राजीव द्विवेदी है, लेकिन उनकी पत्नी रश्मि द्विवेदी भी फर्म में साझेदार है इसलिए वह भी बराबर की आरोपी है। जांच में पहले रिवाइवल वर्ल्ड कंपनी में ऑक्सीजन थेरेपी मशीन के नाम पर नेटवर्क मार्केट से ठगी का आरोप लगाने वाले अब तक 20 लोगों की शिकायत आ चुकी है। मशीन बनाने वाले इंजीनियर, पीड़िता आरोपी दंपत्ति समेत आठ-नौ लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। इसके साथ ही इन सभी से कई साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

जांच के दौरान सामने आया था एपेक्स ऐप का नाम

रिवाइवल वर्ल्ड कंपनी की जांच के दौरान एपेक्स ऐप का नाम भी सामने आया था, जिसे क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी होने की जानकारी मिली। इसके भी कई पीड़ितों ने शिकायत की है लेकिन ऐप डिलीट कर दिया गया था। ऐप बनाने वाले झांसी निवासी डेवलपर से संपर्क हुआ तो उसने इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। उसने बताया कि एपेक्स ऐप क्वाइन नाम से क्रिप्टो करेंसी और एयू नाम से डॉलर की जगह अपनी मुद्रा तैयार कराई गई थी। ऐप रिकवर करने की प्रक्रिया की जा रही है लेकिन उनके पास 100 से ज्यादा लोग हैं, जो एपेक्स क्वाइन ऐप से जुड़े रहे हैं। ऐप में लोगों ने 10 हजार से दो लाख रुपये तक लगाए थे। द्विवेदी दंपत्ति ने क्रिप्टो करेंसी एयू नाम से बनाई थी, जिसमें वह एक एयू 90 रुपये का बताया गया था। कम से कम 100 एयू लेने पर ही एक आईडी बनती थी।

एसआईटी के मुताबिक काफी साक्ष्य ठगी करने के प्राप्त हो गए हैं। इससे अब आरोपी दंपत्ति के खिलाफ चार्जशीट लगना तय है। एक अन्य पीड़ित किदवई नगर निवासी संजीव कुमार पाठक ने बताया कि एपेक्स क्वाइन नाम से क्रिप्टो करेंसी में उन्होंने पांच लाख रुपये लगाए थे। उन्हें बताया गया था कि 8.5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज या दो वर्ष में रकम दोगुनी हो जाएगी। लखनऊ में उनका ब्लाकचेन का ऑफिस भी खुल रहा है, जिससे और भी ज्यादा मुनाफा होगा। एपेक्स क्वाइन की कीमत ज्यादा बढ़ जाएगी। वह इसी लालच में आ गए थे।

Covid : 24 घंटे के दौरान 5335 नये मरीजों की पहचान , कोविड संक्रमित मामले 25 हजार के पार
बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा में तोड़फोड़, राजधानी से लगे गांव की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Delhi Blast Investigation: हल्द्वानी में इमाम की गिरफ्तारी से बदला घटनाक्रम, जांच एजेंसियों को मिला बड़ा सुराग
पुणे में दर्दनाक हादसा : पानी की टंकी भरभराकर गिरी तीन मजदूरों की मौत, सात घायल पहुंचाए गए अस्पताल
पार्किंग विवाद बना जानलेवा हमला: चाकू से युवक पर वार, दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband News
Gariaband News : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हितग्राही परिवार को मिली दो लाख रुपये की सहायता राशि

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 16…

Lok Adalat
Lok Adalat : चेक बाउंस मामलों के समाधान के लिए 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

रिपोर्टर : मनुराज सिंह सीजी भास्कर, 16 जुलाई।…

Chhattisgarh River Conservation
Chhattisgarh River Conservation : छत्तीसगढ़ की 19 नदियों को बचाने की तैयारी तेज, बनेगी विशेषज्ञ समिति

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Chhattisgarh Police Transfer
Chhattisgarh Police Transfer : मुख्यमंत्री सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जयंत वैष्णव बने नए एसपी

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में…

Sevagram Assembly Row
Sevagram Assembly Row : सेवाग्राम पर विधानसभा में सियासी घमासान, अजय के बयान पर भड़के भूपेश 

सीजी भास्कर, 16 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?