CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अग्र सेवा गौशाला की आम बैठक में नई योजनाओं पर चर्चा, शेड क्रमांक-1 का उद्घाटन; 51 गौमाताओं का प्रवेश

अग्र सेवा गौशाला की आम बैठक में नई योजनाओं पर चर्चा, शेड क्रमांक-1 का उद्घाटन; 51 गौमाताओं का प्रवेश

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल |

रायपुर। अग्र सेवा सोसायटी की उप-समिति अग्र सेवा गौशाला (निर्माणाधीन), ग्राम तर्रा में आयोजित आम सभा एजेंडा अनुसार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों एवं गौशाला निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं के करकमलों से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

गौशाला विकास और नई योजनाओं पर चर्चा
बैठक में गौशाला के समग्र विकास, गोकुल नगर व गोठान संचालन, तथा जनसेवा के विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सोलर सिस्टम के अधिकतम उपयोग और डायलिसिस पीड़ितों के लिए सेवा केंद्र शुरू करने जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।

“बुजुर्गों के नाम एक पेड़” प्रस्ताव पारित
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए “बुजुर्गों के नाम एक पेड़” प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके तहत सदस्य अपने पूर्वजों के नाम पर कम से कम दो पौधे गौशाला परिसर में लगाएंगे।

बर्ड्स टावर निर्माण की जानकारी
गौसेवा के साथ अन्य जीवों के संरक्षण के उद्देश्य से गौशाला परिसर में “बर्ड्स टावर” (पक्षी आश्रय) निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी साझा की गई, जहां पक्षियों के लिए दाना-पानी और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था होगी।

शेड क्रमांक-1 का उद्घाटन, 51 गौमाताओं का प्रवेश
बैठक के बाद पूर्ण रूप से निर्मित शेड क्रमांक-1 का उद्घाटन अशोक अग्रवाल (नंदन स्टील) के करकमलों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। इसके पश्चात नव-निर्मित शेड में 51 गौमाताओं का मंगल प्रवेश “गौ माता की जय” के जयघोष के साथ कराया गया।

चारागृह गोदाम का भी हुआ लोकार्पण
इसी क्रम में चारागृह गोदाम का उद्घाटन सुरेश गोयल खेदड़िया द्वारा संस्था के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

भविष्य में आधुनिक सुविधाओं वाले और शेड बनेंगे
संस्था अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही गौमाताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त और भी शेड बनाए जाएंगे, जिससे यह गौशाला असहाय और लावारिस गौमाताओं के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बन सके।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, दानदाता और बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।

निवेश और विकास को समर्पित RISE-2025 कॉन्क्लेव, रतलाम में 27 जून को शुभारंभ करेंगे CM मोहन यादव
Akhanda 2 Box Office Collection : ‘अखंडा 2’ का बॉक्स ऑफिस विस्फोट: दो दिन में 50 करोड़ पार, विदेशों में भी बालकृष्ण का जलवा
Supreme Court Hearing Deferred : शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Raipur News: नशे में धुत युवतियों की गुंडागर्दी, सोसायटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला, गिरफ्तार
Pahalgam Terror Attack: खौफ में पाकिस्तान, यूएन के महासचिव ने एस जयशंकर को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

5 AI Tools to Increase Productivity : ChatGPT ही नहीं! ये 5 AI टूल्स बदल रहे काम करने का तरीका

सीजी भास्कर, 04 जून। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh : 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन मौसम अलर्ट

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Aamir khan third marriage : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 04 जून। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट…

Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त

सीजी भास्कर, 04 जून। जिले में वन भूमि पर…

Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

You Might Also Like

Excise Department Raid Balodabazar
अपराधछत्तीसगढ़

Excise Department Raid Balodabazar : आबकारी विभाग की कार्रवाई,69 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1320 किलोग्राम लाहन जब्त

19/08/2025
Bear Rescue Kanker
छत्तीसगढ़

Bear Rescue Kanker : गढ़िया पहाड़ पर फंसे शावक को भालुओं ने बचाया, बीस घंटे तक पत्थरों में दबा रहा मासूम

21/05/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

Job Fair Chhattisgarh : 18 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 980 पदों पर होगी भर्ती

16/02/2026
Aviation Safety
देश-दुनिया

Aviation Safety : चूहे ने रोकी उड़ान! इंडिगो के विमान में मचा हड़कंप, घंटों खड़े रहे यात्री

22/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?