CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुंबई इंडियंस की जबरदस्त जीत Gt को हराया एक तरफा

मुंबई इंडियंस की जबरदस्त जीत Gt को हराया एक तरफा

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर 20 अप्रैल

लगातार 4 मैच हारने के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने जीत का स्वाद चख ही लिया है. आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में जीत दर्ज करने के बाद लगातार हार झेल रही मुंबई ने एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 99 रन से करारी शिकस्त दी. तिलक वर्मा के पहले IPL शतक के दम पर मुंबई ने जहां 199 रन का स्कोर खड़ा किया तो वहीं लगातार 6 मैच में खाली हाथ रहने वाले जसप्रीत बुमराह ने भी अपना पहला विकेट झटकते हुए टीम को गेंदबाजी में बेहतरीन शुरुआत दिलाई.

फिर सीजन में पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज अश्वनि कुमार ने 4 विकेट लेकर मुंबई की जीत पर मुहर लगाई.तिलक के शतक ने मुंबई को उबाराअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस को अपने फैंस के सामने इस करारी हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, जब मैच शुरू हुआ था, तब शायद ही किसी ने इसकी उम्मीद की होगी. खास तौर पर कगिसो रबाडा (3/33) ने पावरप्ले के अंदर ही अपनी तेज रफ्तार गेंदों से सिर्फ 44 रनों पर मुंबई के 3 विकेट गिरा दिए थे. मगर फिर नमन धीर (45) ने एक बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संभाला और 100 रन के करीब पहुंचाया.

मगर इसके बाद पूरी पारी सिर्फ तिलक वर्मा के नाम रही. पिछले 5 मैच में सिर्फ 43 रन बनाने वाले तिलक ने इस मुकाबले में 45 गेंदों में ही शानदार शतक ठोक दिया. एक वक्त पर तिलक 22 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन यहां से उन्होंने अचानक विस्फोटक रुप अख्तियार किया और बेहद कसी हुई बॉलिंग कर रहे GT के गेंदबाजों की धुनाई कर दी. दूसरी ओर से हार्दिक पंड्या सिर्फ देखते रहे और 16 गेंदों में 15 रन ही बना सके थे. पारी की आखिरी गेंद पर चौका जमाकर तिलक (101 रन, 45 गेंद, 7 छक्के, 8 चौके) ने IPL में अपना पहला शतक पूरा किया.बुमराह का सूखा खत्म, अश्वनि का फिनिशिंग टचतिलक के बाद बुमराह की बारी थी, जो IPL में पिछले सीजन से अभी तक लगातार 146 गेंदों से कोई विकेट नहीं ले सके थे.

इस बार बुमराह ने पारी का पहला ओवर डाला और पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर अपना सूखा खत्म किया. फिर अगले ओवर में ही हार्दिक पंड्या ने जॉस बटलर का भी विकेट ले लिया. मगर असली कमाल किया इम्पैक्ट प्लेयर अश्वनि कुमार (4/24) ने. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज का IPL 2026 में ये पहला ही मैच था और उन्होंने सबसे पहला ही विकेट गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (14) का लिया. यहीं से गुजरात की हार तय नजर आ रही थी.फिर मिचेल सैंटनर ने एक ही ओवर में वॉशिंगटन सुंदर (26) और ग्लेन फिलिप्स (6) को आउट कर बची-खुची उम्मीदें भी खत्म कर दीं. वहीं अश्वनि ने इसके बाद भी अपना कहर जारी रखा और राहुल तेवतिया, शाहरुख खान और राशिद खान के विकेट भी हासिल किए. आखिरी दो विकेट स्पिनर अल्लाह गजनफर ने लिए और इस तरह 15.5 ओवर में ही सिर्फ 100 रन पर गुजरात की पूरी टीम ढेर हो गई. इस तरह मुंबई ने पहली बार अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी.

Shardul Thakur : शार्दुल ठाकुर की 6 गेंद जहां LSG ने MI से छीना मैच, त‍िलक भी छोड़ गए मैदान… 
Virat Kohli Century: शतक लगते ही मैदान पर पहुंचा दीवाना फैन — पैर छूकर बोला, “अब जिंदगी भर याद रहेगा ये पल”
IND vs WI T20 World Cup 2026: इतिहास बदलेगी टीम इंडिया तो सेमीफाइनल तय, ईडन गार्डन्स में विंडीज से करो या मरो की जंग
DC vs LSG IPL Match Result: आशुतोष शर्मा ने छीनी लखनऊ से जीत, 1 विकेट से दिल्ली ने दी मात
Virat Kohli : दमदार पारी खेल किंग कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गए इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hookah Bar Raid
Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

Bilaspur Hookah Bar Raid : शहर में कई…

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : उफनती नदी में भी नहीं रुके रेत माफिया, बीच धारा में फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली, अवैध उत्खनन पर उठे बड़े सवाल

रायगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला…

Printing Conference
Printing Conference : रायपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय प्रिंटिंग सम्मेलन, नई तकनीक और भविष्य के कारोबार पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

रायपुर जल्द ही प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग के…

Dhamtari Robbery Case
Dhamtari Robbery Case : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार

Dhamtari Robbery Case : पुलिस यह पता लगाने…

Dhamtari Rice Trader Murder
Dhamtari Rice Trader Murder : चावल कारोबारी की बेरहमी से हत्या, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

Dhamtari Rice Trader Murder : फॉरेंसिक टीम ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?