CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sabarimala Case : सुप्रीम कोर्ट में में धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के अधिकारों पर बड़ी बहस

Sabarimala Case : सुप्रीम कोर्ट में में धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के अधिकारों पर बड़ी बहस

By Newsdesk Admin
21/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 अप्रैल : देश की सर्वोच्च अदालत (Sabarimala Case) में आज नौ जजों की संवैधानिक पीठ द्वारा सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धर्मों और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ होने वाले कथित भेदभाव से जुड़े मामलों की सुनवाई की जा रही है। यह सुनवाई वर्ष 2018 के ऐतिहासिक फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर हो रही है, जिसमें महिलाओं के प्रवेश, धार्मिक परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के बीच संतुलन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है।

आपको बता दें कि केरल स्थित सबरीमाला मंदिर (Sabarimala Case) से जुड़े इस मामले के साथ-साथ अदालत अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार कर रही है। इनमें अंतरधार्मिक विवाह के बाद पारसी महिलाओं के अग्नि मंदिर में प्रवेश का अधिकार, मस्जिदों और दरगाहों में मुस्लिम महिलाओं के प्रवेश का सवाल, धार्मिक बहिष्कार की प्रथाओं की वैधता तथा दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला जननांग विकृति जैसे संवेदनशील विषय भी शामिल हैं।

सुनवाई के दौरान पीठ में शामिल जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया कि यदि किसी श्रद्धालु को केवल परंपरा या जन्म के आधार पर पूजा-अधिकार से वंचित किया जाता है, तो क्या संविधान उसकी रक्षा के लिए आगे नहीं आएगा? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या किसी व्यक्ति को देवता के दर्शन या स्पर्श से केवल धार्मिक मान्यताओं के आधार पर रोका जा सकता है।

इस पर मंदिर (Sabarimala Case) पक्ष के प्रमुख पुजारी ने दलील दी कि पूजा-पद्धति और धार्मिक अनुष्ठान किसी भी धर्म का अभिन्न हिस्सा होते हैं और इन्हें संरक्षित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई भक्त मंदिर में आता है तो उसे वहां की परंपराओं और नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है।

संवैधानिक पीठ ने सुनवाई के पहले ही दिन सभी पक्षकारों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर ही अपनी दलीलें प्रस्तुत करें। अदालत ने अतिरिक्त समय देने से भी इनकार कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई का पूरा कार्यक्रम पहले ही तय कर दिया है। इसके तहत 7 से 9 अप्रैल तक समर्थन में दलीलें, 14 से 16 अप्रैल तक विरोधी पक्ष की दलीलें सुनी गईं, जबकि 21 अप्रैल को जवाबी दलीलें और 22 अप्रैल तक अंतिम बहस पूरी होने की संभावना है।

यह मामला देश में धार्मिक स्वतंत्रता, परंपराओं और महिलाओं के समान अधिकारों के बीच संतुलन तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

नेपाल भागने की फिराक में बाबा सिद्दीकी का हत्यारा सपड़ाया, यूपी टास्क फोर्स की मदद से मुम्बई पुलिस को बड़ी सफलता
‘बांटने की कोशिश…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष का बड़ा बयान
प्यार की जीत या कानून का उल्लंघन…? रेप के दोषी की सजा शादी की चाहत पर अटकी….!
Samsung-Google Smart Glasses 2026: AI चश्मे करेंगे लाइव ट्रांसलेशन, बिना फोन छुए होंगे सारे काम
वक्फ कानून के खिलाफ SC में सुनवाई, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान का बड़ा बयान, ‘इन लोगों ने मुझे…’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच
Bribery Case Chhattisgarh : 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्कूल प्राचार्य निलंबित, DEO कार्यालय में अटैच

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 हजार रुपए…

Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले
Chhattisgarh Executive Engineers Transfer : छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के 15 कार्यपालन…

Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!
Wildlife Attack Compensation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में मौत पर मिलेंगे अब 12 लाख रुपए!

छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के हमले में जनहानि (Wildlife…

Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू
Marwahi Elephant Herd News : 52 हाथियों की एंट्री से बढ़ी चिंता, खेतों में धान की फसल पर खतरा, गांवों में मुनादी शुरू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में 52 हाथियों…

Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज
Bastar Dussehra Pihu Das Controversy : बस्तर दशहरा की रस्म निभाने वाली पीहू को राष्ट्रपति से नहीं मिलवाने का आरोप, पनका समाज नाराज

बस्तर दशहरा (Bastar Dussehra Pihu Das Controversy) की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?