CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने भी तोड़ा दम

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या 25 पहुंची, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने भी तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
24/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल |

रायपुर/सक्ति। 14 अप्रैल को सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे पश्चिम बंगाल के मजदूर विश्वजीत साहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद मौतों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत साहू का इलाज रायपुर के श्री शंकरा हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्हें निगरानी में रखा गया था। इलाज के दौरान अचानक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के दिन बायलर के फर्नेस में अत्यधिक ईंधन जमा हो जाने से दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया था। इसी कारण बायलर का निचला पाइप अपनी जगह से हट गया और जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

मामले में पुलिस ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 289 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उच्च स्तरीय जांच जारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर संभाग के आयुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच को पारदर्शी बनाने के लिए आमजन, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित पक्षों से साक्ष्य व दस्तावेज मांगे गए हैं।

जो भी व्यक्ति इस घटना से जुड़ी जानकारी देना चाहता है, वह 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयुक्त कार्यालय, बिलासपुर संभाग में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है।

बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन ने कहा है कि जांच का उद्देश्य हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाना, दोषियों की जिम्मेदारी तय करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है। उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग की अपील की है।

रायपुर में कार से 1.66 करोड़ कैश बरामद! सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे, पुलिस को हवाला-सट्टे की रकम का शक..
CBSE Result : परीक्षा में सफलता के बाद खुशियों का माहौल, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिया बड़ा संदेश
सीमेंटीकरण के लिए 49 लाख की स्वीकृति, MLA रिकेश ने डिप्टी CM साव का जताया आभार
Bhilai Nidhan News : सरदार शमशेर सिंह का निधन, 82 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची CBI: रायपुर-भिलाई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक…

CG News
CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?