CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Kisan Scheme : छत्तीसगढ़ के किसानों तक पहुंची अब तक 10 हजार 290 करोड़ की राशि, जानिए पूरी कहानी

PM Kisan Scheme : छत्तीसगढ़ के किसानों तक पहुंची अब तक 10 हजार 290 करोड़ की राशि, जानिए पूरी कहानी

By Newsdesk Admin
16/09/2025
Share
PM Kisan Samman Nidhi
PM Kisan Samman Nidhi

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। किसानों की मुस्कान और उम्मीद को नई उड़ान मिली है। खेत-खलिहानों में उमंग का माहौल है, क्योंकि लंबे इंतजार के बाद एक बड़ी राशि सीधे उनके खातों में पहुंच चुकी है। आखिरकार किस योजना ने किसानों की तकदीर बदली, इसका जवाब अब सबके सामने है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) के तहत प्रदेश के 25 लाख 46 हजार 792 किसानों को माह अगस्त 2025 में 20वीं किश्त के रूप में 567.773 करोड़ रुपए की राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके खातों में अंतरित की गई। इससे राज्य के किसान नई मुस्कान और उत्साह के साथ खेती-किसानी में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023-24 में 23 लाख 73 हजार 906 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ मिला था। वहीं इन 2 वर्षों में 1 लाख 72 हजार 886 किसान और बढ़कर अब वर्ष 2025-26 में 25 लाख 46 हजार 792 किसान हो गए हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दिसम्बर 2018 से प्रारंभ की गई। योजनांतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए, दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में प्रदान किया जाता है। योजना प्रारंभ से अब तक कुल 41 लाख 69 हजार 401 हितग्राहियों को 10,290.43 करोड़ रुपए का हस्तांतरण किया जा चुका है। यह उपलब्धि (PM Kisan Yojana) की पारदर्शिता और प्रभावशीलता को दर्शाती है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ केवल पात्र किसान परिवारों को प्राप्त हो सके इसके लिए भारत सरकार ने वर्ष 2022-23 से पंजीकृत किसानों का केवाईसी एवं आधार सीडिंग अनिवार्य किया। जिसके तहत राज्य के पंजीकृत पात्र 99 प्रतिशत किसानों का केवाईसी एवं आधार सीडिंग किया गया।

साथ ही पी.एम. किसान पोर्टल का अपग्रेडेशन किया गया तथा एक ही परिवार के सदस्यों का चिन्हांकन राशन कार्ड पोर्टल के डेटाबेस से मिलान कर किया जा रहा है। योजनांतर्गत एक परिवार (पति, पत्नी एवं नाबालिग बच्चे) के एक ही सदस्य को लाभ लेने की पात्रता है। किंतु यदि एक भूमि का स्वामित्व एक से अधिक परिवार (संयुक्त खाता धारक) के पास हो तो सभी परिवार के एक-एक सदस्य को लाभ प्राप्त हो सकता है। यहां यह बात भी उल्लेखनीय है कि आधार और डिजिटल सिस्टम की वजह से (PM Kisan Yojana) की राशि समय पर और सही खातों तक पहुंच रही है।

अगर जानबूझकर निशाना बनाया तो…’ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
Nadeem Arrested : दंगों का नया मोड़: शाहजहांपुर से दबोचा गया ‘नदीम’ – तौकीर का दर्जा-चिन्हित सहयोगी, पूछताछ जारी
नींबू पानी, हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कामेडियन नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने भेजा 850 करोड़ का लीगल नोटिस
निपाह वायरस का खौफ : केरल में हाई अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई आपात बैठक, जानें ताजा हालात
जोरों पर केदारनाथ यात्रा, 48 दिनों में हुआ ₹300 करोड़ का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?