CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, एम्स में वेंटिलेटर पर थीं, संगीत और फिल्म बिरादरी में शोक की लहर

भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, एम्स में वेंटिलेटर पर थीं, संगीत और फिल्म बिरादरी में शोक की लहर

By Newsdesk Admin
05/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 नवंबर। भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी और उन्हें एम्स में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। आज रात्रि 9 बज कर 20 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आज सुबह ही भोजपुरी जगत की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। दरअसल शारदा सिन्हा लंबे समय से एक प्रकार के बोन मैरो कैंसर से जूझ रही थीं। इस कारण बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आपको बता दें कि शारदा सिन्हा साल 2017 से ही  Multiple Myeloma (एक प्रकार का बोन मैरो कैंसर) की बीमारी से ग्रस्त थीं। पिछले दिनों तबियत खराब होने के कारण शारदा सिन्हा को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के अंकोलॉजी मेडिकल विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया था। पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से शारदा सिन्हा का इलाज जारी रहा। सुबह से उनकी तबीयत चिंता का विषय बनी हुई थी। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एम्स जाकर शारदा सिन्हा का हाल जाना। पिछले दिनों अश्विनी चौबे, रामनाथ ठाकुर, धर्मशीला गुप्ता ने भी शारदा सिन्हा से मुलाकात की थी। कुछ दिनों पहले ही शारदा सिन्हा को स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण ऑक्सीजन प्रणाली पर अस्पताल में शिफ्ट में किया गया था। सिन्हा साल 2017 से ही मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं और एम्स के कैंसर संस्थान इंस्टिट्यूट रोटरी कैंसर हॉस्पिटल के आईसीयू में थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर डॉ. रीमा डाडा ने बीते दिनों बयान देते हुए कहा था कि शारदा सिन्हा हीमोडायनामिक रूप से स्थिर हैं लेकिन वह लगातार निगरानी में हैं। वह साल 2017 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं। बता दें कि हाल ही में शारदा सिन्हा के पिता ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हुआ था। बता दें कि शारदा सिन्हा ने मैथिली, भोजपुरी, मगही भाषाओं में कई गाने गाए हैं, इसके लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पोस्टर जारी कर भाजपा ने कांग्रेस के तीनों राज्यसभा सदस्यों को बताया लापता, तंज करते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ियों का हक मारने वाले सांसद कहां है गायब
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ली मंत्रियों-विधायकों की क्लास, दी ईमानदारी की नसीहत, बोले- “न आए भ्रष्टाचार की शिकायत”
‘आपकी नाराजगी मेरे सर आंखों पर…’ वक्फ बिल पास होने के बाद मुसलमानों से क्या बोले चिराग पासवान..?
नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादी ढेर – हथियार और विस्फोटक बरामद
विधायक रिकेश सेन की बड़ी पहल, शहर की पहचान में शुमार होगा राम नगर का मुक्तिधाम, जल्द लेगा वेल डेवलप्ड और विशेष आध्यात्मिक स्वरूप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?