CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Abujhmad Development Story : अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं कच्चापाल की महिलाएँ

Abujhmad Development Story : अबूझमाड़ के जंगलों से निकला सुशासन का उजाला, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं कच्चापाल की महिलाएँ

By Newsdesk Admin
04/11/2025
Share
Abujhmad Development Story
Abujhmad Development Story

सीजी भास्कर, 4 नवंबर। नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ (Abujhmad Development Story) के जंगलों में अब बंदूकों की आवाज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और विकास की गूंज सुनाई दे रही है। नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक के कच्चापाल गांव ने एक नई कहानी लिखी है भय से विश्वास तक की कहानी, गरीबी से समृद्धि तक की यात्रा। कभी जहाँ शासन की योजनाएँ पहुँचने से डरती थीं, वहीं आज महिलाएँ जैविक खेती, बचत समूह और हुनरमंद उत्पादों के जरिए पूरे क्षेत्र की पहचान बन चुकी हैं।

राज्योत्सव के भव्य मंच पर जब कच्चापाल की आश्रित ग्राम ईरकभट्टी की दो महिलाएं मांगती गोटा और रेनी पोटाई अपने हाथों से उगाई गई जैविक बासमती चावल (Abujhmad Development Story) लेकर पहुंचीं, तो यह केवल एक उत्पाद की प्रदर्शनी नहीं थी, बल्कि आत्मनिर्भरता की सशक्त झलक थी। दोनों महिलाएं ‘बिहान’ योजना के लालकुंवर स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। कभी गाँव से बाहर न निकलने वाली ये महिलाएँ अब राज्योत्सव में अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बूते पर सम्मान पा रही हैं।

एरिया कोऑर्डिनेटर सोधरा धुर्वे बताती हैं कि पहले यहाँ सरकारी योजनाएँ पहुँच पाना मुश्किल था। बिचौलियों के कारण किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पाता था। लेकिन शासन की नियद नेल्ला नार योजना और सशस्त्र बलों की सुरक्षा से ग्रामीणों में विश्वास लौटा। अब महिलाएँ बचत कर रही हैं, सामूहिक खेती कर रही हैं और अपने उत्पाद सीधे बाजार में बेच रही हैं।

मांगती गोटा ने मुस्कराते हुए कहा हम पहले बिना रासायनिक खाद के खेती करते थे, लेकिन दाम बहुत कम मिलता था। अब प्रशिक्षण और बिहान समूह के जरिए हमारे जैविक बासमती की कीमत 120 रुपये किलो तक पहुँच गई है। लोग इसे शुद्धता के कारण बहुत पसंद कर रहे हैं।

रेनी पोटाई बताती हैं अब हम सिर्फ चावल ही नहीं बेच रहे, बल्कि बांस की टोकनी और झाड़ू भी बना रहे हैं। इस साल हमारे समूह ने 40 क्विंटल से अधिक जैविक बासमती का उत्पादन किया है। अबूझमाड़ के इस छोटे से गाँव में आज सुशासन और स्वावलंबन का नया सूरज उग चुका है (Abujhmad Development Story)। जहां कभी हिंसा का डर था, वहाँ अब महिलाओं के आत्मविश्वास की आवाज है। यह कहानी सिर्फ कच्चापाल की नहीं, बल्कि उस ‘नए छत्तीसगढ़’ की है जो भय से विश्वास और पिछड़ेपन से प्रगति की ओर अग्रसर है।

Industrial Development Policy Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ को और अधिक निवेश-अनुकूल एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की बड़ी पहल
Gariaband flood rescue : बगनई नदी में बाढ़ का कहर, पेड़ पर पूरी रात फंसे रहे 14 मजदूर
Sai Cabinet Meeting : अहम बैठक शुरू, नए विधेयकों, अनुपूरक बजट और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
रायपुर में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, खुफिया सूचना पर पुलिस छापा
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में चलेगी शीतलहर; जानें ताजा मौसम अपडेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Minor Student Assault Video : मंदिर के पीछे ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल

Sakti Minor Student Assault Video

Bhilai PG Murder Case : एकतरफा प्यार बना हत्या की वजह ? आरोपी गिरफ्तार

Bhilai PG Murder Case

Drunk Health Worker Viral Video : ड्यूटी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी! VIDEO वायरल होने पर थमाया नोटिस

Drunk Health Worker Viral Video

Chhattisgarh Open Pits Safety Order : सरकार सख्त, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किए नए आदेश

Chhattisgarh Open Pits Safety Order

Mungeli House Theft : एक ही घर फिर बना निशाना, महिला के कान से सोने का गहना चोरी

Mungeli House Theft

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?