CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Cabinet Meeting Decisions : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से मिलेगी सस्ती गैस

CG Cabinet Meeting Decisions : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से मिलेगी सस्ती गैस

By Newsdesk Admin
29/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विकास, खेल और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कई दूरगामी निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट ने (CG Cabinet Meeting Decisions) के तहत आम जनता को महंगाई से राहत देने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Contents
  • ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026’ को मंजूरी
  • राजनांदगांव में बनेगी क्रिकेट अकादमी
  • स्वेच्छानुदान मद से ₹12 करोड़ की सहायता स्वीकृत
  • तीन IPS अधिकारियों का पदावनति आदेश निरस्त

‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति 2026’ को मंजूरी

कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला प्रदेश में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को लेकर रहा। मंत्रिपरिषद ने ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026‘‘ को हरी झंडी दे दी है। जहां अब तक लोग एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर थे, वही अब इस नीति के जरिए घरों में पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस (PNG) पहुंचाई जाएगी। यह ईंधन एलपीजी की तुलना में काफी किफायती और सुविधाजनक होगा।

इस नीति (CG Cabinet Meeting Decisions) से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और पाइपलाइन बिछाने के काम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्राकृतिक गैस एक स्वच्छ ईंधन है।

राजनांदगांव में बनेगी क्रिकेट अकादमी

खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैबिनेट ने राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन को आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है। सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर दी जाएगी। यहां विश्वस्तरीय सुविधाओं के विकास से जिले और प्रदेश के क्रिकेटर्स को राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी। (CG Cabinet Meeting Decisions) का यह फैसला खेल अधोसंरचना के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

स्वेच्छानुदान मद से ₹12 करोड़ की सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के तहत जरूरतमंदों को दी गई सहायता राशि पर भी मंत्रिपरिषद ने मुहर लगा दी है। कुल 6,809 व्यक्तियों और संस्थाओं को लगभग 11 करोड़ 98 लाख 84 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। वहां विपरीत परिस्थितियों में फंसे लोगों को इस राशि से त्वरित राहत मिली है। सरकार का यह कदम सामाजिक सुरक्षा और संबल प्रदान करने की दिशा में प्रभावी है।

तीन IPS अधिकारियों का पदावनति आदेश निरस्त

प्रशासनिक गलियारे से जुड़े एक बड़े फैसले में, कैबिनेट ने 1988 बैच के तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता के खिलाफ सितंबर 2019 में जारी पदावनति (Demotion) आदेश को निरस्त कर दिया है। (CG Cabinet Meeting Decisions) के तहत पुराने निर्णयों का पुनर्विलोकन करते हुए अधिकारियों को पूर्व की स्थिति में बहाल करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला प्रशासनिक तथ्यों के समग्र परीक्षण के बाद लिया गया है।

सूरजपुर हत्याकांड के आरोपियों के साथ कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव की फोटो वायरल कर भाजपा ने कसा तंज, कहा ‘खूब जमेगा रंग, जब जेल में बैठेंगे तीन यार’
Santosh Bangar House Raid : महायुति में ऑल इज नॉट वेल!: BMC चुनाव से पहले शिंदे गुट के विधायक के घर पुलिस की रेड
“वो गलत रास्ते पर चला गया…जन सेवा की जगह शराब की दुकान बढ़ाने लगा…” केजरीवाल की बड़ी हार पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, ऑपरेशन बाद ICU में
Sanjay Raut Claim: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विधायकों को लेकर बड़े दावे से बढ़ी हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह
Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम…

Dhamtari Bike Accident
Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

Dhamtari Bike Accident : स्थानीय स्तर पर इन…

Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप
Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले…

ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई
ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई

ईडी की छापेमारी (ED Raid Rajnandgaon)  की कार्रवाई…

Durg Auto Registration
Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

Durg Auto Registration : पुलिस का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?