सीजी भास्कर, 1 मई : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की एक बेहद संवेदनशील और त्वरित पहल ने कोसों दूर केरल में जान गंवाने वाले एक युवक के शोकाकुल परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है। जशपुर जिले के ग्राम पगुराबहार निवासी अमित राम का पार्थिव शरीर केरल से एयरलिफ्ट कर उनके गृह ग्राम पहुंचाया गया। (CM Camp Office Assistance)
ट्रेन हादसे में हुई थी अमित की मौत : CM Camp Office Assistance
जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के पगुराबहार (सराईटोली) निवासी अमित राम केरल के कोझिकोड में ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान दुर्घटनावश ट्रेन से नीचे गिरने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुःखद खबर के बाद परिजनों ने पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय सहायता हेतु गुहार लगाई थी।
हवाई मार्ग और मुक्तांजली वाहन से वापसी
परिजनों के निवेदन पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल समन्वय स्थापित किया। इसके तहत अमित राम के पार्थिव शरीर को विमान के माध्यम से कोझिकोड से रांची तक लाया गया। रांची पहुंचने के बाद मुक्तांजली वाहन के जरिए पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम पगुराबहार पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय सहायता (CM Camp Office Assistance) की इस त्वरित कार्रवाई से शोकाकुल परिवार को इस मुश्किल घड़ी में बड़ा मानसिक संबल मिला है।
CM Camp Office Assistance : जनसेवा और संवेदनशीलता की मिसाल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह पहल दर्शाती है कि वे प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में एक अभिभावक की तरह सहभागी रहते हैं। संकट की घड़ी में मिली इस मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय सहायता के लिए मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री और कैंप कार्यालय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। शासन की इस मानवीय पहल ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक कहीं भी संकट में हो, सरकार उसकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।


