CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bathing in the river was heavy : दो बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Bathing in the river was heavy : दो बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
02/05/2026
Share

सीजी भास्कर 2 मई I बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।(Bathing in the river was heavy)

Contents
  • नहाने के दौरान गहरे पानी में गए बच्चे : Bathing in the river was heavy
  • साथियों ने मचाया शोर, ग्रामीण पहुंचे
  • काफी कोशिशों के बाद भी नहीं बच सकी जान
  • पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
  • गांव में पसरा मातम

नहाने के दौरान गहरे पानी में गए बच्चे : Bathing in the river was heavy

मिली जानकारी के अनुसार, 5 और 6 साल के दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ गांव के पास बहने वाली नदी में नहाने और खेलने गए थे। तेज गर्मी के चलते बच्चे नदी में उतरे, लेकिन खेलते-खेलते वे गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे।

साथियों ने मचाया शोर, ग्रामीण पहुंचे

बच्चों को डूबते देख उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतर गए।

काफी कोशिशों के बाद भी नहीं बच सकी जान

ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मासूमों की हालत देखकर बिलख पड़े।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे ग्राम पंचायत सबाग और भुताही के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही सामरी पाठ थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया गया।

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मासूम बच्चों की असमय मौत से हर किसी की आंखें नम हैं और परिजनों का दुख शब्दों में बयान करना मुश्किल है। (Bathing in the river was heavy)

Train Accident की साजिश : रेलवे ट्रैक पर एक-एक क्विंटल के सीमेंट ब्लॉक मिलने से मचा हड़कंप, रेलवे अधिकारियों ने कराई FIR
दुबई-अहमदाबाद फ्लाइट से गोल्ड स्मगलिंग का भंडाफोड़
Constable Recruitment Exam Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा 14 सितंबर को, प्रवेश पत्र जारी
गणतंत्र दिवस की शाम तीन दर्शन मंदिर के पास 12 इंच के चाकू समेत युवक गिरफ्तार, लोगों को डरा धमका रहा था तभी पहुंच गई पुलिस पेट्रोलिंग टीम
Bilaspur Kinnar Dispute : गुरु बनाने को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, दोनों पक्षों पर FIR
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?