CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई द्वारा राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Newsdesk Admin
09/11/2024
Share

डॉ अभिराज तिवारी, कंसल्टेंट ईएनटी, आरके हॉस्पिटल ने किया छात्रों को जागरूक

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में 8 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर तंबाकू नियंत्रण समिति एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अभिराज तिवारी कंसल्टेंट ईएनटी आरके हॉस्पिटल सुपेला भिलाई उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीबी तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस प्रत्येक वर्ष 7 नवंबर को मैडम क्यूरी के वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने कैंसर के खिलाफ चल रही लड़ाई में बहुत योगदान दिया है। इस खास दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कैंसर से जूझ रहे मरीजों का हौसला बढ़ाना है। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो व्यक्तियों को कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार और सटीक निदान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की बेहतर समझ प्राप्त करने में मदद करने के लिए समर्पित है।

मुख्य वक्ता डॉ अभिराज तिवारी के द्वारा पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कैंसर के कारण, उनके उपचार तथा उनके निदान से संबंधित पूरी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कैसे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी शुरुआती दिनों में कुछ लक्षणों द्वारा पहचानी जा सकती है। यदि शुरुआती लक्षण पहचान में आ गए तो उसको ठीक करना कितना आसान होता है।

व्याख्यान के अंत में आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ ममता सिंह ने डॉ अभिराज तिवारी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की जागरूकता से संबंधित था, जिससे जुड़ी बहुत सारी जानकारी हमें प्राप्त हुई। हमें उम्मीद है कि छात्र-छात्राएं इस प्रकार की जानकारी प्राप्त करके भविष्य में समाज को भी जागरूक कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि 2050 तक वैश्विक कैंसर की दर 75% तक बढ़ सकती है यही वजह है कि भारत में कैंसर की रोकथाम शुरुआती पहचान और उपचार के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम संचालन डॉ अर्पिता मुखर्जी सहायक प्राध्यापक बायो टेक्नोलॉजी विभाग ने किया। कार्यक्रम में बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सोनल खंडेलवाल एवं तंबाकू नियंत्रण समिति के सदस्य डॉ दामिनी विश्वकर्मा, डॉ रचना नेगी, केशवराम सहित अन्य प्राध्यापकगण एवं अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में महाविद्यालय प्रबंधन समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Road accident while going to school : एक शिक्षिका की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
किसानों को अब मिलेगा पूरा हक: सीएम विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, मिलेगा न्यायसंगत मुआवजा
​BMC bulldozer on illegal plotting: बाबादीप सिंह नगर में ढहाया गया निर्माण
Banda becomes the hottest city in the world : केंद्र ने दिए हीट स्ट्रोक यूनिट खोलने के निर्देश
“तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है” कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस से निष्कासित करने PCC से अनुशंसा, जिलाध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी और अनुशासनहीनता का लगा आरोप

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

Archery Competition
Archery Competition : मुंगेली के दूजे लाल का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान

पीएमश्री बी.आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?