सीजी भास्कर, 27 सितम्बर। जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टीम की इस सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा की रहने वाली संजू देवी ने भी अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने भारत के लिए कई अहम अंक जुटाए। (Sanjju Devi Asian Games Gold)
स्वर्ण पदक जीतने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि संजू ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और खेल कौशल से छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें : Sanju Devi Asian Games Gold : छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री साय ने फोन कर दी बधाई

कोरबा की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान : Sanjju Devi Asian Games Gold
संजू देवी कोरबा की रहने वाली हैं और भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा हैं। एशियन गेम्स में भारत के अभियान की शुरुआत में ही उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार योगदान दिया था। भारत ने यह मुकाबला 42-21 से जीता था और संजू देवी ने आक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इसके बाद ईरान के खिलाफ भी भारत ने 37-23 से जीत दर्ज की।
मुख्यमंत्री साय ने संजू देवी की सफलता को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों और खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएं मेहनत और लगन के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती हैं।
खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं देने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। गांवों, आदिवासी क्षेत्रों और छोटे शहरों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को भी स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई (Sanjju Devi Asian Games Gold) दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh National Games Hosting: 40वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
ख़बरें और भी हैं :सरगुजा में भी होगा ओलिंपिक: डिप्टी सीएम की बड़ी घोषणा, बिलासपुर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का हुआ समापन


