सीजी भास्कर, 24 सितंबर। छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की एंट्री के साथ ही प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी शुरू (Congress BJP) हो गई है। कांग्रेस ने महंगाई से जुड़े उनके पुराने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया, जिसके बाद भाजपा ने भी पलटवार किया है।
कांग्रेस के पोस्टर में स्मृति ईरानी के पुराने संसद भाषणों के साथ गैस सिलेंडर और शक्कर की बढ़ी कीमतों का मुद्दा उठाया गया है। कांग्रेस ने उनके पुराने महंगाई विरोधी आंदोलनों का हवाला देते हुए भाजपा से जवाब मांगा है।

स्मृति ईरानी को लेकर अरुण साव का पलटवार Congress BJP
इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में राहुल गांधी को चुनाव में हराया था और अब उनके छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस में डर दिखाई दे रहा है।
अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस को स्मृति ईरानी के नाम का ही डर है। उनके मुताबिक, राहुल गांधी को उनके ही क्षेत्र में चुनाव हराने वाली नेता के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने से कांग्रेस परेशान है।
यह भी पढ़ें: Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार
संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ
अरुण साव ने स्मृति ईरानी की राजनीतिक भूमिका की तारीफ करते हुए उन्हें अनुभवी और सक्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं और उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।
उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी और सरकार को भी उनके अनुभव का फायदा मिलेगा।
कांग्रेस ने पुराने बयानों पर घेरा
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर स्मृति ईरानी के पुराने आंदोलन काफी चर्चित रहे हैं। कांग्रेस ने उनके सिलेंडर लेकर किए गए प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए अब इन्हीं मुद्दों पर सवाल उठाने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !
कांग्रेस ने 13 रुपए किलो शक्कर, 35 रुपए लीटर पेट्रोल और 500 रुपए में सिलेंडर देने जैसे पुराने बयानों और दावों का जिक्र किया है। पार्टी का कहना है कि स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ आने के बाद महंगाई के मुद्दे पर उनसे सवाल किए जाएंगे।
फिलहाल स्मृति ईरानी के प्रभारी बनने के साथ ही छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर और बयानबाजी का दौर शुरू (Congress BJP) हो गया है। आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
खबरें और भी हैं…Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह


