सीजी भास्कर, 24 सितम्बर। एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत के लिए निशानेबाजी, वुशू, रोइंग, एथलेटिक्स और कबड्डी से अच्छी खबरें सामने आई हैं। भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है, जिससे निशानेबाजी में एक और पदक की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने अपने तीनों ग्रुप मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। (Asian Games 2026 India Medals)
यह भी पढ़ें : Asian Games 2026 News : भारत को लगा बड़ा झटका, क्वार्टर फाइनल में जापान की यामागुची से हारीं पीवी सिंधु
निशानेबाजी में फाइनल में पहुंची भारतीय टीम : Asian Games 2026 India Medals
भारतीय पुरुष स्कीट टीम ने क्वालिफिकेशन में चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए जगह बनाई। फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:15 बजे शुरू होना है। हालांकि पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत चौथे स्थान पर रहा। इस स्पर्धा में कोई भी भारतीय निशानेबाज शीर्ष आठ में जगह नहीं बना सका।
यह भी पढ़ें : India T20I Squad Announcement : वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस नए कप्तान, इनका कैरियर खत्म!

कबड्डी और एथलेटिक्स में भी भारत का शानदार प्रदर्शन
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप चरण के तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने चीनी ताइपे को 37-21 से हराया और ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
एथलेटिक्स में भारत की मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसका फाइनल मुकाबला शाम 6:45 बजे होने की संभावना है।
रोशिबिना देवी ने जीता लगातार तीसरा पदक : Asian Games 2026 India Medals
वुशू की महिलाओं की 60 किलोग्राम स्पर्धा में रोशिबिना देवी ने रजत पदक अपने नाम किया। फाइनल में उन्हें चीन की खिलाड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही रोशिबिना ने एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार पदक जीतकर पदकों की हैट्रिक पूरी की। इससे पहले रोइंग में सलमान खान और सतनाम सिंह ने पुरुष डबल्स स्कल्स स्पर्धा में 6:13.25 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
भारत के पास अब एक स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य समेत कुल 13 पदक हो गए हैं। महिला क्रिकेट टीम ने भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता है। मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया, जबकि पुरुष बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक जीता है।
यह भी पढ़ें : Sanju Devi Chhattisgarh : महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार संजू देवी से मिले CM, कहा– बेटियों के लिए आप बनी नई प्रेरणा



