CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Election Results 2026 Live : बंगाल में बीजेपी बम-बम, तमिलनाडु में विजय का परचम…

Election Results 2026 Live : बंगाल में बीजेपी बम-बम, तमिलनाडु में विजय का परचम…

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share
Election Results 2026 Live
Election Results 2026 Live

सीजी भास्कर, 04 मई : पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Election Results 2026 Live ) की मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में रुझानों के अनुसार बीजेपी ने 100 का आंकड़ा पार करते हुए टीएमसी पर बढ़त बना ली है, जबकि असम में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर आगे चल रही है।

Contents
  • असम में बीजेपी की वापसी
  • केरल में कांग्रेस को बढ़त

एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है। मतगणना के साथ ही रुझान सामने आने लगे हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, जबकि असम में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। केरल में यूडीएफ आगे चल रहा है और तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके अपनी बढ़त बरकरार रखे हुए है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी यह तय होगा कि रंगास्वामी सरकार कायम रहेगी या सत्ता परिवर्तन होगा।

जिन राज्यों में आज नतीजे आ रहे हैं, उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 293 पर आज परिणाम घोषित किए जा रहे हैं, जबकि एक सीट पर पुनर्मतदान होना है। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था।

शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। दोनों दलों की बढ़त का आंकड़ा 100 के पार पहुंच चुका है और लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि बीजेपी राज्य में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

राज्य में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जहां 92 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है, जो सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

असम में बीजेपी की वापसी

असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था और अब सभी सीटों के नतीजों पर नजर है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस करीब एक दशक बाद सत्ता में लौटने की उम्मीद लगाए हुए है। इस बार प्रदेश में 85 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

केरल में कांग्रेस को बढ़त

केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 78.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। राज्य में पी. विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार सत्ता में है।

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी इसी दिन मतदान हुआ, जहां 89.97 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन फिलहाल सत्ता में है।

BMC Election 2026 Results : मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स का गेम ओवर! पहली बार बीजेपी को मिली बहुमत की सत्ता
Bhilai Voter List Update : निकाय चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भिलाई में 69 हजार वोटर कम, 30 अक्टूबर तक मौका
दिल्ली: रोहिणी में महाशिवरात्रि पूजन में शामिल हुए विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता
CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत, 10 लाख के बांड के साथ इन कड़े शर्तों के साथ मिली है जमानत
Paddy Scam Protest: चूहे के वेश में उतरे NSUI कार्यकर्ता, धान घोटाले पर सरकार को घेरा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

UP BJP Seat Sharing : सहयोगियों ने बढ़ाई सीटों की मांग, BJP के सामने 79 सीटें छोड़ने की चुनौती; अपने विधायकों के टिकट पर भी फंसेगा पेंच?
UP BJP Seat Sharing : सहयोगियों ने बढ़ाई सीटों की मांग, BJP के सामने 79 सीटें छोड़ने की चुनौती; अपने विधायकों के टिकट पर भी फंसेगा पेंच?

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने…

SP Congress Seat Sharing : रायबरेली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं, अमेठी में सिर्फ जगदीशपुर का ऑफर; 130 की मांग पर सपा ने रखीं 26 सीटें
SP Congress Seat Sharing : रायबरेली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं, अमेठी में सिर्फ जगदीशपुर का ऑफर; 130 की मांग पर सपा ने रखीं 26 सीटें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी…

Bilaspur Auto Driver Honesty : सड़क पर मिला 3 लाख रुपये से भरा बैग, ऑटो चालक ने नहीं डगमगाया ईमान, पुलिस ने व्यापारी को लौटाई रकम
Bilaspur Auto Driver Honesty : सड़क पर मिला 3 लाख रुपये से भरा बैग, ऑटो चालक ने नहीं डगमगाया ईमान, पुलिस ने व्यापारी को लौटाई रकम

सड़क पर मिले करीब 3 लाख रुपये से…

Bonelli Eagle Barnawapara : सफारी शुरू होते ही जंगल में दिखा दुर्लभ शिकारी पक्षी, कैमरे में कैद हुई खास तस्वीर
Bonelli Eagle Barnawapara : सफारी शुरू होते ही जंगल में दिखा दुर्लभ शिकारी पक्षी, कैमरे में कैद हुई खास तस्वीर

23 नवंबर को बोनेली ईगल (Bonelli Eagle Barnawapara)…

Korba Python Rescue : महिंद्रा वर्कशॉप में अचानक दिखा 8 फीट लंबा अजगर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Korba Python Rescue : महिंद्रा वर्कशॉप में अचानक दिखा 8 फीट लंबा अजगर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

सोमवार सुबह वर्कशॉप के एक कोने में विशाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?