CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariyaband Sushasan Tihar Controversy : गरियाबंद में ‘सुशासन’ के नाम पर ‘कुशासन’ की नुमाइश! कलेक्टर साहब फोन नहीं उठाते और विधायक जी चप्पल चलाने को तैयार

Gariyaband Sushasan Tihar Controversy : गरियाबंद में ‘सुशासन’ के नाम पर ‘कुशासन’ की नुमाइश! कलेक्टर साहब फोन नहीं उठाते और विधायक जी चप्पल चलाने को तैयार

By Newsdesk Admin
07/05/2026
Share
Gariyaband Sushasan Tihar Controversy
Gariyaband Sushasan Tihar Controversy

गरियाबंद (आशुतोष सिंह)

Contents
  • खाली कुर्सियां देख मंच से भड़के पूर्व संसदीय सचिव
  • घूसखोर पटवारी को चप्पल से मारूंगा
  • सुशासन तिहार या सिस्टम की नाकामी

सीजी भास्कर, 07 मई : छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित ‘सुशासन तिहार’ (Gariyaband Sushasan Tihar Controversy) अब गरियाबंद जिले में विवादों का केंद्र बन गया है। जिले की प्रशासनिक कार्यशैली और सरकारी व्यवस्थाओं पर खुद सत्ताधारी दल के नेताओं ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं। अमलीपदर के समाधान शिविर में खाली कुर्सियों ने जहां प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल दी, वहीं राजिम विधायक के विवादित बयान ने पूरे जिले की सियासत गरमा दी है।

खाली कुर्सियां देख मंच से भड़के पूर्व संसदीय सचिव

अमलीपदर तहसील मुख्यालय में आयोजित समाधान शिविर (Gariyaband Sushasan Tihar Controversy) में उस समय असहज स्थिति निर्मित हो गई, जब मंच पर मौजूद पूर्व भाजपा संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी ने प्रशासनिक अधिकारियों को सीधे आड़े हाथों लिया। कार्यक्रम में खुद कलेक्टर भगवान सिंह उईके मौजूद थे, लेकिन मांझी ने उनकी उपस्थिति की परवाह किए बिना सीधे प्रशासन को घेरा।

माइक संभालते ही मांझी ने तीखे लहजे में कहा कलेक्टर साहब, कम से कम फोन तो उठा लिया कीजिए… छोटी-छोटी समस्याएं ऐसे ही हल हो जाती हैं। जनता पानी-बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर हमारे पास आती है, लेकिन अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि शिविर कोई जादू की छड़ी नहीं है। खाली कुर्सियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन ने प्रचार-प्रसार को गंभीरता से नहीं लिया है, जिससे सरकार की अच्छी मंशा पर पानी फिर रहा है।

घूसखोर पटवारी को चप्पल से मारूंगा

दूसरी ओर, छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में आयोजित कार्यक्रम (Gariyaband Sushasan Tihar Controversy) में राजिम विधायक रोहित साहू ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं। जनसभा के दौरान एक ग्रामीण ने पटवारी द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने की मौखिक शिकायत की। इस पर विधायक इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने मंच से ही संबंधित पटवारी को हटाने की मांग करते हुए कहा घूस लेने वाले पटवारी को चप्पल से पिटाई करूंगा।

विधायक का यह ‘चप्पल वाला बयान’ अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस बयान के विरोध में तहसील शाखा छुरा के पटवारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने इसे पूरे कर्मचारी समाज का अपमान बताते हुए सुशासन तिहार 2026 के पूर्ण बहिष्कार की लिखित चेतावनी दे दी है।

सुशासन तिहार या सिस्टम की नाकामी

गरियाबंद जिले की ये दोनों घटनाएं स्पष्ट करती हैं कि जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल का घोर अभाव है। एक तरफ जनता आवेदनों के अंबार के बीच दबी है, दूसरी तरफ अधिकारियों की बेरुखी ने खुद सत्ता पक्ष के नेताओं को बागी होने पर मजबूर कर दिया है। सुशासन के नाम पर हो रहे इन आयोजनों में भ्रष्टाचार के आरोप और अमर्यादित भाषा ने जिले की छवि को गहरा धक्का पहुँचाया है।

Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में युवाओं, व्यापारियों और उद्योगों के हित में लिए गए अहम फैसले
School Monitoring System : पहले दिन अनुपस्थित 35 शिक्षकों का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने वेतन कटौती के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों के लिए राहत: 30 अप्रैल तक बिना सरचार्ज कर सकेंगे भुगतान…
B.Ed Student Road Accident News : परीक्षा से पहले काल ने छीनी जिंदगी…बीएड देने जा रही युवती की हादसे में मौत…चार घायल…
Illegal Timber Smuggling : 5 काष्ठ तस्करों के ठिकानों पर वन विभाग की दबिश, 306 नग अवैध काष्ठ चिरान जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?