CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Drug Bust Opium Seized : 15 लाख की अफीम और डोडा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Raipur Drug Bust Opium Seized : 15 लाख की अफीम और डोडा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share
Raipur Drug Bust Opium Seized
Raipur Drug Bust Opium Seized

सीजी भास्कर, 08 मई : राजधानी रायपुर (Raipur Drug Bust Opium Seized) में नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी ‘निजात’ अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक ट्रेलर चालक को भारी मात्रा में अफीम और डोडा चूरा के साथ दबोचा है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15.25 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

Contents
  • मुखबिर की सूचना पर अटारी रोड में कार्रवाई
  • ट्रेलर से बरामद हुआ नशा
  • अमृतसर का रहने वाला है आरोपी
  • नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मुखबिर की सूचना पर अटारी रोड में कार्रवाई

पुलिस को 7 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि अटारी रोड स्थित डीआरजी ट्रांसपोर्ट के पास खड़े एक ट्रेलर (क्रमांक PB-05-AB-9313) में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप छिपाई गई है और चालक उसे खपाने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

ट्रेलर से बरामद हुआ नशा

आमानाका थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर ट्रेलर को चारों तरफ से घेर लिया। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से 4 किलो 432 ग्राम डोडा और प्लास्टिक की पन्नियों में बंद 79.30 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ परिवहन में इस्तेमाल ट्रेलर और एक रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

अमृतसर का रहने वाला है आरोपी

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी (Raipur Drug Bust Opium Seized) ने अपना नाम बलराम सिंह (55 वर्ष) बताया, जो मूल रूप से जिला अमृतसर (पंजाब) का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के कबीर नगर इलाके में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 150/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 15(B) और 18(B) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

एडीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी देवांश राठौर के मुताबिक, पुलिस अब इस तस्करी के ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि नशे की यह खेप पंजाब से आई थी या कहीं और से, और रायपुर में इसे किन स्थानीय पेडलर्स को सप्लाई किया जाना था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Raipur Murder Case : अंधविश्वास बना खून की वजह, ‘सपनों में जादू करता था दोस्त’ कहकर युवक ने की हत्या
Raipur Minor Rape Case  : रायपुर में नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म, बच्चा डेढ़ लाख में बेचने का आरोप, पिता-बुआ समेत 9 गिरफ्तार
Maoist Rehabilitation Program : नई राह…! माओवादी वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म, नई जिंदगी की शुरुआत
New twist in Pendra businessman murder case : भाई को आया हत्या की जिम्मेदारी वाला व्हाट्सएप मैसेज, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
होली का जश्न बना बवाल! खुर्सीपार में चाकू से हमला, हाईकोर्ट से मिली ज़मानत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

Fake ACB Officer
Fake ACB Officer : एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसे, गोली की धमकी दी; फरार आरोपी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में…

Balodabazar Police Transfer
Balodabazar Police Transfer : बलौदाबाजार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 38 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर…

Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी
Smriti Irani Chhattisgarh Incharge : स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, हरियाणा का भी जिम्मा; सिद्धार्थ शंभू सहप्रभारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ा बदलाव करते…

Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन
Sarangarh Job Fair 2026 : 25 सितंबर को रोजगार मेला, निजी क्षेत्र में 232 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक वेतन

शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Sarangarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?