CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Stadium Traffic Route : रायपुर में आरसीबी, मुंबई और कोलकाता के बीच भिड़ंत, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप

Raipur Stadium Traffic Route : रायपुर में आरसीबी, मुंबई और कोलकाता के बीच भिड़ंत, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट मैप

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share
Raipur Stadium Traffic Route
Raipur Stadium Traffic Route

सीजी भास्कर, 08 मई : नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Raipur Stadium Traffic Route) में एक बार फिर आईपीएल (IPL) का शोर गूंजने वाला है। आगामी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियन्स के बीच महामुकाबला होगा, वहीं 13 मई को आरसीबी की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगी। इन मैचों को लेकर रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

Contents
  • रायपुर से स्टेडियम तक का सफर होगा आसान
  • शराब पीकर आए तो गेट से ही लौटना होगा
  • इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
  • सुरक्षा के कड़े घेरे में रहेगा मैदान

रायपुर से स्टेडियम तक का सफर होगा आसान

मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से आने के लिए विस्तृत रूट प्लान तैयार किया है।

शहर और दुर्ग-भिलाई से : रायपुर शहर (तेलीबांधा/जीई रोड) और दुर्ग-राजनांदगांव से आने वाले दर्शक सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए नवा रायपुर पहुंचेंगे। कार पास वाले दर्शक कयाबांधा और कोटराभाटा चौक के रास्ते पार्किंग ए, बी, सी, डी और ई तक जा सकेंगे।

महासमुंद और आरंग की ओर से : सरायपाली और रायगढ़ से आने वाले दर्शक आरंग-नवागांव मार्ग का उपयोग करेंगे। इनकी पार्किंग परसदा और कोसा में होगी।

बिलासपुर और कवर्धा की ओर से : इन शहरों से आने वाले लोग धनेली नाला और रिंग रोड-3 के रास्ते नवागांव होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

बस्तर और धमतरी की ओर से : कांकेर, बालोद और धमतरी के दर्शक मंत्रालय चौक और सेंध तालाब मार्ग का उपयोग करेंगे।

दर्शकों के लिए सलाह : ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि भीड़ से बचने के लिए समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और अपने टिकट पर अंकित गेट नंबर से ही प्रवेश करें।

शराब पीकर आए तो गेट से ही लौटना होगा

स्टेडियम (Raipur Stadium Traffic Route) में सुरक्षा के इस बार अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। शराब पीकर मैच देखने आने वालों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हर एंट्री गेट पर ब्रीथ एनालाइजर मशीनें लगाई जाएंगी। यदि कोई दर्शक नशे की हालत में पाया जाता है, तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इन चीजों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

स्टेडियम की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस ने कई वस्तुओं को ‘बैन’ की सूची में रखा है।

शराब, सिगरेट, गुटखा और लाइटर।

बोतल, पटाखे, ज्वलनशील पदार्थ और हथियार।

लेजर लाइट, सेल्फी स्टिक, कैमरा, लैपटॉप और बड़े बैग।

सुरक्षा के कड़े घेरे में रहेगा मैदान

पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा को और सख्त किया गया है। गौरतलब है कि जनवरी 2023 में रोहित शर्मा और दिसंबर 2025 में विराट कोहली के साथ फोटो खिंचवाने के लिए दर्शक मैदान के भीतर (पिच) तक पहुंच गए थे। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बाउंड्री और स्टैंड्स के बीच सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है।

Yash Dayal Rape Case : क्रिकेटर यश दयाल पर एक और युवती का आरोप, जयपुर में दर्ज हुआ दूसरा दुष्कर्म मामला
Tour De Balodabazar 2025 : टूर दे बलौदा बाजार साइक्लोथॉन 2025, पचास Km रूट पर 924 साइक्लिस्ट, भव्य आयोजन
ESIC Land Allotment CG : ईएसआई औषधालय निर्माण का रास्ता साफ, कलेक्टर ने शासकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी
ICC Rankings : दीप्ति शर्मा बनी वर्ल्ड की नंबर-1 गेंदबाज, स्मृति मंधाना को हुआ नुकसान
IND vs ENG : भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान… इस गेंदबाज की 4 साल बाद वापसी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में मवेशियों को…

Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस; एसआईआर पर भी उठे सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर…

Sukma Crime
Sukma Crime : सुकमा में नशे में पिता-पुत्र के बीच खूनी विवाद, टांगिया के वार से बेटे की मौत

सुकमा के कुम्हरास गांव में रविवार रात शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?