CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Protest Health System : स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा CMO ऑफिस

Congress Protest Health System : स्वास्थ्य व्यवस्था पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने घेरा CMO ऑफिस

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share
Congress Protest Health System
Congress Protest Health System

सीजी भास्कर, 08 मई : राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की गिरती स्थिति और सरकारी अस्पतालों (Congress Protest Health System) की बदहाली को लेकर सियासत गरमा गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजप सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई गई। हंगामे की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Contents
  • अस्पतालों में न दवा है, न डाक्टर
  • हमर अस्पताल’ की उपेक्षा का लगाया आरोप
  • जिला अस्पतालों की स्थिति पर गंभीर सवाल

अस्पतालों में न दवा है, न डाक्टर

प्रदर्शन (Congress Protest Health System) का नेतृत्व कर रहे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीब मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। अस्पतालों में न तो जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं और न ही गंभीर बीमारियों की जांच के लिए पर्याप्त उपकरण। स्टाफ की भारी कमी के कारण मरीजों को घंटों भटकना पड़ रहा है।

हमर अस्पताल’ की उपेक्षा का लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं ने पिछली सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान शुरू किए गए ‘हमर अस्पताल’ गरीब परिवारों के लिए संजीवनी साबित हुए थे। वहां मुफ्त इलाज और टेस्ट की सुविधाएं मिलती थीं। आरोप है कि वर्तमान भाजपा सरकार में इन अस्पतालों की सुध लेने वाला कोई नहीं है, जिससे ये केंद्र अब बदहाली का शिकार हो रहे हैं।

जिला अस्पतालों की स्थिति पर गंभीर सवाल

घेराव के दौरान कांग्रेस ने जिला अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि सरकार विज्ञापनों में तो बेहतर स्वास्थ्य के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, जो गरीबों की जेब पर भारी पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पतालों में डाक्टरों की भर्ती, दवाओं की आपूर्ति और उपकरणों की कमी दूर नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि सरकार अपनी प्राथमिकता बदले और प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य अधिकार सुनिश्चित कराए।

बिहार में ओवैसी का वार – B टीम ने PM के सामने वक्फ कानून फाड़ा, A टीम रही ‘खामोश’
CM की पत्नी कौशल्या साय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर दिया ‘प्रवेश उत्सव’ का तोहफा!
CG खबर : कांग्रेस के लिए आज बड़े झटकों का दिन, जिला अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, कहा – “37 साल से कांग्रेस में थे अब और नहीं…” रायगढ़ से 2 और भिलाई के 1 पार्षद प्रत्याशी ने नाम वापस ले किया भाजपा प्रवेश
Samajwadi Party : सपा में सचमुच दरार पड़ने वाली है या फिर यह सिर्फ सियासी चाल, 2027 से पहले क्यों तेज हुई चर्चा
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान – 1 मई से….…’, AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?