CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Police Transfer : 10 थानों और एक चौकी के प्रभार बदले, सिटी कोतवाली को मिला नया कोतवाल

Dhamtari Police Transfer : 10 थानों और एक चौकी के प्रभार बदले, सिटी कोतवाली को मिला नया कोतवाल

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer

सीजी भास्कर, 10 मई : धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (Dhamtari Police Transfer) किया गया है। कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षकों समेत कुल 13 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के तहत जिले के 10 थाना और एक चौकी प्रभारी के प्रभार में भी परिवर्तन किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के बाद जिले में नई पदस्थापनाओं को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

Contents
  • धमतरी सिटी कोतवाली को मिला नया प्रभारी
  • इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
  • उप निरीक्षक और एएसआई स्तर पर भी बदलाव
  • वहीं सहायक उप निरीक्षक स्तर पर

धमतरी सिटी कोतवाली को मिला नया प्रभारी

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक राजेश जगत को अर्जुनी थाना प्रभारी से हटाकर धमतरी सिटी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। विभागीय स्तर पर इसे कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला माना जा रहा है।

पुलिस विभाग में यह बदलाव कई महत्वपूर्ण पदों के खाली होने और साइबर सेल को साइबर थाना में अपग्रेड किए जाने के बाद किया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली टीआई के रायपुर तबादले (Dhamtari Police Transfer) और एसपी रीडर के कवर्धा स्थानांतरण के कारण कई अहम पद खाली हो गए थे। वहीं साइबर थाना संचालन के लिए निरीक्षक स्तर के अधिकारी की जरूरत को देखते हुए व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

निरीक्षक अवधराम साहू को रक्षित केंद्र धमतरी से कुरूद थाना प्रभारी बनाया गया
निरीक्षक शरद ताम्रकार को सिहावा से भखारा थाना भेजा गया
निरीक्षक चक्रधर बाघ को नगरी से दुगली थाना प्रभारी बनाया गया
निरीक्षक अरुण साहू को मेचका से नगरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई
निरीक्षक टुमनलाल डडसेना को रक्षित केंद्र से खल्लारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया
निरीक्षक चंद्रकांत साहू को कुरूद से अर्जुनी थाना प्रभारी बनाया गया, साथ ही साइबर पुलिस थाना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया
निरीक्षक रामकिशन मरकाम को दुगली से रक्षित केंद्र धमतरी भेजा गया


उप निरीक्षक और एएसआई स्तर पर भी बदलाव

लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर को नगरी से केरेगांव थाना प्रभारी बनाया गया
अजय सिंह को बिरेझर चौकी से सिहावा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई
बलवीर सिंह को केरेगांव से मेचका थाना भेजा गया

वहीं सहायक उप निरीक्षक स्तर पर

प्रदीप सिंह को साइबर पुलिस थाना से बिरेझर चौकी प्रभारी बनाया गया
प्रकाश नाग को खल्लारी से दुगली थाना स्थानांतरित किया गया

Big questions on security system : रायपुर के करेंसी टावर में लिफ्ट, IAS के बाद कांग्रेस प्रवक्ता भी फंसे
छत्तीसगढ़ विधानसभा में साइबर क्राइम पर घमासान, 16 हजार मामलों पर कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट
White house shooting : व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Khelo India Tribal Games Medal Tally: 8 गोल्ड के साथ कर्नाटक नंबर-1, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर संघर्ष जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?