CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MCB Viral News : रिसेप्शन से पहले पहुंचा युवक, कहा- दुल्हन मेरी है… फिर मच गया हंगामा

MCB Viral News : रिसेप्शन से पहले पहुंचा युवक, कहा- दुल्हन मेरी है… फिर मच गया हंगामा

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share
MCB Viral News
MCB Viral News

सीजी भास्कर, 10 मई : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में शादी (MCB Viral News) के महज दो दिन बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन के ससुराल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक वहां पहुंचा और खुद को युवती का प्रेमी बताते हुए तीन साल पुराने रिश्ते का दावा करने लगा। युवक ने कहा कि उसके पास दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी मौजूद हैं।

Contents
  • रिसेप्शन की तैयारी के बीच पहुंचा युवक
  • फोटो और वीडियो होने का किया दावा
  • देर रात तक चलता रहा समझाइश का दौर
  • दूल्हे ने कहा- अब साथ नहीं रखूंगा

घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला बढ़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है।

रिसेप्शन की तैयारी के बीच पहुंचा युवक

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार की शादी (MCB Viral News) 6 मई को कोड़ा निवासी अनिता के साथ हुई थी। 7 मई को दुल्हन की विदाई के बाद वह ससुराल पहुंची थी। परिवार में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं, तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक अचानक वहां पहुंच गया। युवक ने परिवार के सामने दावा किया कि उसका युवती के साथ पिछले तीन साल से प्रेम संबंध है और वह उसके बिना नहीं रह सकता। युवक की बात सुनते ही घर में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

फोटो और वीडियो होने का किया दावा

युवक ने यह भी कहा कि उसके पास युवती के साथ बिताए समय की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। इसके बाद माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। परिजनों के बीच तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। बाद में दूल्हा, दुल्हन और युवक को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले जाया गया।

देर रात तक चलता रहा समझाइश का दौर

थाने में देर रात तक दोनों परिवारों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल मामले को आपसी सहमति और पारिवारिक बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

दूल्हे ने कहा- अब साथ नहीं रखूंगा

घटना के बाद दूल्हे (MCB Viral News) ने साफ शब्दों में कहा कि यदि युवती पहले से किसी और के साथ रिश्ते में थी, तो वह इस शादी को स्वीकार नहीं कर सकता। उसने दुल्हन को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है और तलाक लेने की बात कही है। विवाद के चलते परिवार ने रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है।

Mediation in Chhattisgarh : अब कोर्ट के चक्कर नहीं! समझौते से सुलझेंगे केस, जानिए कैसे
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र
Durg Vande Bharat ब्रेकिंग : सांसद विजय बघेल पहुंचे दुर्ग स्टेशन, दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का किया निरीक्षण, कहा – “आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा भारत का कदम”
Fuel Crisis : पेट्रोल डीजल को लेकर शहर में मची अफरा तफरी, रात तक पंपों पर लगी रही भीड़
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MCB Education Review : शत-प्रतिशत बोर्ड रिजल्ट का लक्ष्य, प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
MCB Education Review : शत-प्रतिशत बोर्ड रिजल्ट का लक्ष्य, प्राचार्यों को सौंपी जिम्मेदारी; लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों…

D.El.Ed Supplementary Exam 2026 : डीएलएड पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें पूरी डेटशीट
D.El.Ed Supplementary Exam 2026 : डीएलएड पूरक परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, जानें पूरी डेटशीट

डीएलएड के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है।…

Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर
Shashikant AIIMS Raipur : हादसे के बाद 10 साल से जूझ रहे शशिकांत को CM साय की मदद, एम्स में भर्ती, 4 लाख की सहायता मंजूर

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शशिकांत को एम्स…

ICC ODI Ranking : वनडे में टीम इंडिया का जलवा बरकरार, 35 महीने से नंबर 1
ICC ODI Ranking : वनडे में टीम इंडिया का जलवा बरकरार, 35 महीने से नंबर 1

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का दबदबा कायम…

Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर
Mayawati Akash Anand : मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को बसपा से किया बाहर

आकाश आनंद को बसपा से बाहर करने का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?