CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट और पहचान पत्र, दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की तैयारी; ढाका प्रत्यर्पण पर अड़ा

शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट और पहचान पत्र, दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की तैयारी; ढाका प्रत्यर्पण पर अड़ा

By Newsdesk Admin
10/11/2026
Share
Sheikh Hasina requested new passport
Sheikh Hasina requested new passport

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अपने देश वापसी को लेकर हलचल तेज हो गई है। उन्होंने भारत में स्थित बांग्लादेशी दूतावास से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) जारी करने की मांग की है। (Sheikh Hasina requested new passport)

Contents
  • दिसंबर में लौटने की इच्छा जता चुकी हैं हसीना : Sheikh Hasina requested new passport
  • बांग्लादेश सरकार प्रत्यर्पण के जरिए वापसी पर अड़ी
  • कानून मंत्री ने भी भारत से की वापसी की मांग
  • 2024 के छात्र आंदोलन के बाद भारत आई थीं हसीना : Sheikh Hasina requested new passport

बताया जा रहा है कि हसीना दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। हालांकि, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार उन्हें दस्तावेज जारी करने के बजाय भारत से प्रत्यर्पण के जरिए वापस लाने पर जोर दे रही है। (Sheikh Hasina requested new passport)

 

यह भी पढ़ें : Major blow for the ECB : भारत के दौरे के बिना इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका, 2027 में हो सकता है 627 करोड़ रुपये का नुकसान 

 

9 नवंबर को हसीना के वकीलों ने दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास को पत्र भेजकर नए दस्तावेज जारी करने का अनुरोध किया। लंदन की कानूनी फर्म मैट्रिक्स चैंबर्स के वकीलों ने यह पत्र कार्यवाहक हाई कमिश्नर प्रीति रहमान को भेजा। इसमें कहा गया कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और अन्य अधिकारियों ने हसीना का पुराना पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया है। ऐसे में उन्हें नए दस्तावेज जारी किए जाने चाहिए।

 

यह खबर भी पढ़ें : एनवीडिया CEO जेनसन हुआंग पर चीनी जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने का शक, कथित अफेयर की भी जांच, पत्नी से मांगी माफी

 

दिसंबर में लौटने की इच्छा जता चुकी हैं हसीना : Sheikh Hasina requested new passport

हसीना के वकीलों ने उनकी बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का हवाला देते हुए आवेदन पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। हसीना पहले भी दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और अदालत में आत्मसमर्पण करने की बात कह चुकी हैं। उनके सहयोगियों के मुताबिक, वापसी की तारीख सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद घोषित की जाएगी।

 

खबर यह भी : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड की दस्तक, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

 

बांग्लादेश सरकार प्रत्यर्पण के जरिए वापसी पर अड़ी

हसीना की ओर से पासपोर्ट मांगे जाने से पहले ही बांग्लादेश सरकार स्पष्ट कर चुकी थी कि उन्हें नया पासपोर्ट देने की जरूरत नहीं है। 6 नवंबर को विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा था कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि मौजूद है, जिसके तहत हसीना को वापस लाया जा सकता है।

 

दुर्ग भिलाई की खबर : Durg Police :  भिलाई-नेवई में तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, 8 लावारिस व संदिग्ध वाहन जब्त

 

कबीर ने कहा था कि बांग्लादेश सरकार चाहती है कि हसीना को उसे सौंपा जाए। उन्होंने उन्हें आतंकवादी और फरार व्यक्ति बताते हुए कहा कि अपराधियों को वापस लाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया और प्रत्यर्पण संधि का सहारा लिया जाएगा। (Sheikh Hasina requested new passport)

 

कानून मंत्री ने भी भारत से की वापसी की मांग

8 नवंबर को बांग्लादेश के कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमां ने भी हसीना को दोषी अपराधी बताया था। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश भारत से हसीना को वापस भेजने की मांग कर चुका है और इस संबंध में प्रत्यर्पण संधि के तहत अनुरोध भी भेजा गया है।

 

खबर यह भी पढ़ें : Media Worker Mobile Snatching : रायपुर में बेखौफ बदमाश, मीडियाकर्मी का मोबाइल लूटकर फरार हुए 3 युवक

 

कानून मंत्री के मुताबिक, सरकार इस मामले में भावनाओं के बजाय कानूनी प्रक्रिया के आधार पर आगे बढ़ेगी। फिलहाल मामला गृह मंत्रालय के पास है और भारत के फैसले के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Sheikh Hasina requested new passport
Sheikh Hasina requested new passport

 

2024 के छात्र आंदोलन के बाद भारत आई थीं हसीना : Sheikh Hasina requested new passport

शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में छात्रों के बड़े आंदोलन के बाद देश छोड़कर भारत आ गई थीं। वह अलग-अलग कार्यकाल में करीब 20 साल तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं।

 

खबर और भी : भोपाल में बनी अजब-गजब सड़क… L शेप में बना दिया रोड डिवाइडर, सीधे टकराने लगीं गाड़ियां

 

नवंबर 2025 में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराते हुए उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। यह मामला जुलाई-अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और तत्कालीन सरकार की कार्रवाई से जुड़ा है। हसीना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

 

यह समाचार भी पढ़ें : Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो

 

उनकी पार्टी अवामी लीग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। पार्टी के कई नेता जेल में हैं, जबकि कुछ भारत समेत अन्य देशों में रह रहे हैं। बांग्लादेश की ओर से प्रत्यर्पण अनुरोध मिलने की भारत पहले पुष्टि कर चुका है, लेकिन हसीना को सौंपने के मामले में अंतिम फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Android Apps Privacy Risk: कौन बैठा है, कौन लेटा है… फोन सब जानता है! छिपे डेटा सेंसर पर बड़ा खुलासा
मशहूर फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा की हो सकती है गिरफ्तारी….❓ घर पर पुलिस टीम ने दी दस्तक, जानिए क्या है पूरा मामला..
अब फोन होगा खुद-ब-खुद रीस्टार्ट, आ गया Google का ये नया सिक्योरिटी फीचर
‘मुसलमानों तुम्हारी दाढ़ी और टोपी’ AIMIM के अख्तरुल ईमान ने जालिमों से की बीजेपी नेताओं की तुलना
इंदौर हत्याकांड – ‘राजा से ही शादी करो नहीं तो सुसाइड कर लूंगा’ पिता की जिद ने सोनम को बनाया हत्यारा…?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sheikh Hasina requested new passport
शेख हसीना ने मांगा नया पासपोर्ट और पहचान पत्र, दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की तैयारी; ढाका प्रत्यर्पण पर अड़ा

Sheikh Hasina requested new passport : बांग्लादेश की…

Pakistan TV Anchor Murder
Pakistan TV Anchor Murder : पाकिस्तान में महिला टीवी एंकर की घर में गोली मारकर हत्या, पति हिरासत में; फोरेंसिक जांच शुरू

Pakistan TV Anchor Murder : पाकिस्तान की फर्स्ट…

India vs New Zealand 3rd ODI Update
India vs New Zealand 3rd ODI Update : भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले न्यूजीलैंड को झटका, चोट के कारण कई खिलाड़ी बाहर; टीम में नए चेहरे की एंट्री

India vs New Zealand 3rd ODI Update :…

Media Worker Mobile Snatching
Media Worker Mobile Snatching : रायपुर में बेखौफ बदमाश, मीडियाकर्मी का मोबाइल लूटकर फरार हुए 3 युवक

Media Worker Mobile Snatching : वारदात इतनी तेजी…

Theft at a liquor shop
Theft at a liquor shop : रायगढ़ में शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, कैश और महंगी बोतलें लेकर फरार

Theft at a liquor shop

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?