CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पांच साल घोटालों की सरकार चलाने वाले भूपेश बघेल का सवाल उठाना शोभा नहीं देता – तोखन साहू, दुर्ग साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

पांच साल घोटालों की सरकार चलाने वाले भूपेश बघेल का सवाल उठाना शोभा नहीं देता – तोखन साहू, दुर्ग साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

By Newsdesk Admin 17/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 नवंबर। आज दुर्ग में साहू समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन‌ में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 32 बंगला स्थित पूर्व सांसद स्व ताराचंद साहू के निवास पहुंच कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया।


केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा करते हुए शराब और मनपसंद ऐप पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है। धान खरीदी और मोदी गारंटी को लेकर पूछे गए सवालों का भी केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया है।

देखिए विडियो, और क्या बोले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू 👇

https://www.facebook.com/share/v/17obkVN1mz/?mibextid=oFDknk

श्री साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विष्णुदेव की सरकार के द्वारा मोदी की एक एक गारंटी को पूरी किया गया है और आगे भी पूरी की जाएगी। छत्तीसगढ़ में 3100 रूपये क्विंटल की दर से धान खरीदी की जाएगी, कोई परेशानी नहीं होगी, सब पर सरकार की नजर है। जो जो हमारे मेनिफेस्टो, हमारे संकल्प पत्र में हैं उन सभी को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज दुर्ग में साहू समाज के द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम है, साहू समाज के द्वारा रचनात्मक कार्य हमेशा किए जाते रहे हैं। युवक युवती परिचय सम्मेलन में जो विवाह योग्य हमारे बेटा बेटी हैं, उनका संबंध जुडे़ इसके लिए कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के संबंध में मैं यहां पर आया हूं। स्वर्गीय ताराचंद साहू हमारे समाज के गौरव हैं, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए उनके पुत्र के निवास में मैं आया। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि पांच साल तक हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा वहां की जनता को ठगा गया है, सब लोग परेशान हैं। विकास का कोई काम हुआ नहीं है। सारे झूठे वायदे करके ये सत्ता में आ गए थे और उन्हें जनता समझ चुकी है। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी कोई संशय इस पर नहीं है। रही बात शराब पर सवाल खड़े करने वाले भूपेश बघेल यह बताएं कि उनके कार्यकाल में कोयला घोटाला, शराब घोटाला, रेत घोटाला और उन्होंने तो हमारे महादेव को नहीं छोड़ा, महादेव सट्टा ऐप करने वाले भूपेश बघेल यह प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हैं, वो अपने गिरेबान में झांक कर देखें। पांच साल उन्होंने घोटाले की ही सरकार चलाई इसलिए जनता ने उन्हें विपक्ष में धकेल दिया। छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया संस्कृति के बहाने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम भूपेश बघेल ने किया है। मोदीजी की सरकार, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास यह हमारा केवल नारा नहीं है, मोदीजी की सरकार सबके लिए योजनाएं बनाती है, सबको लाभ मिले, हर शहर का विकास हो यही मोदीजी की योजना है।

You Might Also Like

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Hockey India Awards 2026: नई दिल्ली में खिलाड़ियों का सम्मान, शानदार प्रदर्शन पर नकद पुरस्कार

Digital Farmer Book: कोंडागांव में किसानों को मिली ऑनलाइन जमीन जानकारी की नई ताकत

Newsdesk Admin 17/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

बस्तर में दशकों से सक्रिय नक्सलवाद अब अपने…

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में शनिवार…

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आयोजित हनुमंत कथा के…

Hockey India Awards 2026: नई दिल्ली में खिलाड़ियों का सम्मान, शानदार प्रदर्शन पर नकद पुरस्कार

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय…

Digital Farmer Book: कोंडागांव में किसानों को मिली ऑनलाइन जमीन जानकारी की नई ताकत

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में किसानों के लिए…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bastar Naxal Endgame: सरेंडर की लहर से ढहता नेटवर्क, 31 मार्च बन सकता है निर्णायक मोड़

29/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Bike Clash: मामूली टक्कर से भड़का विवाद, दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद तनाव

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Hanumant Katha Korba: कथा मंच से धर्मांतरण पर कड़ा संदेश, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

29/03/2026
छत्तीसगढ़

Hockey India Awards 2026: नई दिल्ली में खिलाड़ियों का सम्मान, शानदार प्रदर्शन पर नकद पुरस्कार

29/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?