CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई

By Newsdesk Admin
10/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को वैशाली नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने होली के दौरान हुए विवाद में युवक के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। (Absconding accused arrested in attempt to murder case)

वैशाली नगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि 4 मार्च को जैतखाम बीएम शाह अस्पताल के पास रहने वाला नंदन कुमार साव अपने दोस्तों के साथ राजीव नगर जैतखाम के पास होली खेल रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के अमन मारकण्डेय और मनोहर टंडन वहां पहुंचे और खड़े होने की बात को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए नंदन के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

प्रार्थी की शिकायत पर वैशाली नगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अमन मारकण्डेय और कली उर्फ कली बाई को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी मनोहर टंडन घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। (Absconding accused arrested in attempt to murder case)

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट भी जब्त कर ली है।

Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign : अनूठा अभियान, डाक के जरिए बीज पहुंचा रहे भोज साहू
Chhattisgarh Rural Road Project : सड़कें बनेंगी विकास की रीढ़, अंतिम गांव तक पहुंचेगा लाभ – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
Bhupesh said – BJP is spreading confusion : “ढाई-ढाई फॉर्मूले पर फिर गरमाई सियासत
Questions raised over death of undertrial prisoner in Raigarh : भीम आर्मी ने SP को दिया ज्ञापन
Twisha Sharma : ट्विशा शर्मा मौत मामले में महिला आयोग सख्त, सात दिन में मांगी पूरी रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

Amit Jogi 147 Meter Bungee Jump : अमित जोगी ने साझा किया रोमांच

Amit Jogi 147 Meter Bungee Jump

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?