CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई आईआईटी में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी की Hate Speech, प्रोफेसर सहित कई लोगों ने किए कान बंद, बीच में रोकना पड़ा था कार्यक्रम, करणी सेना सहित अनेक संगठनों ने जताया विरोध

भिलाई आईआईटी में स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी की Hate Speech, प्रोफेसर सहित कई लोगों ने किए कान बंद, बीच में रोकना पड़ा था कार्यक्रम, करणी सेना सहित अनेक संगठनों ने जताया विरोध

By Newsdesk Admin
18/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। भिलाई आईआईटी के वार्षिक उत्सव में भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन यश राठी ने जमकर अश्लीलता परोसी। यश की स्पीच में गालियां और मास्टरबेट की बातें सुनकर वहां बैठे प्रोफेसर और उनके परिवारवालों को कान बंद करना पड़ गया। आपको बता दें कि यश ने कार्यक्रम की शुरुआत तो इंग्लिश स्पीच से की‌ लेकिन जैसे ही उन्होंने हिंदी में बोलना शुरू किया अश्लील और गंदे शब्दों का उपयोग करने‌ लगे। कार्यक्रम में सामने बैठे स्टूडेंट्स और प्रोफेसर भी ऐसी अश्लील शब्द‌ सुन असहज महसूस करने‌ लगे तभी यश को आयोजकों ने बीच में ही रोक दिया। इस दौरान मोबाईल से बनाया जा रहा विडियो सप्ताह भर बाद वायरल हो रहा है। करणी सेना सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने इस तरह की हरकत का विरोध कर किया है। कुछ संगठनों‌ ने इसके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की है।

आईआईटी भिलाई में कोसा (काउंसिल ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर) नाम की स्टूडेंट्स कमेटी इस एनुअल फंक्शन की आयोजक है जिसमें 7-8 स्टूडेंट्स भी हैं। आयोजन की तैयारी, फंडिंग, आयोजन की रूप रेखा और यहां तक की गेस्ट तक का सिलेक्शन भी कमेटी ने ही किया है। यश राठी को बुलाए जाने पर अब इसी कमेटी के ऊपर सवाल उठ रहे हैं।

आईआईटी भिलाई‌ के डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने‌ बताया कि उन्होंने आईआईटी को बनाने में काफी मेहनत की है। इस अश्लील स्पीच की वजह से उसकी गरिमा और संस्कार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके लिए जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने तीन सदस्यीय प्रोफेसर की जांच टीम को गठित किया है। टीम ये पता लगाएगी कि कोसा ने यश राठी को सिलेक्ट करने से पहले क्या देखा। किस आधार पर उन्होंने उसे यहां गेस्ट के रूप में बुलाया। उसे अश्लील स्पीच देने के लिए पहले से रोका गया था या नहीं?


जब यश राठी अश्लील स्पीच दे रहे थे उस समय कार्यक्रम में गर्ल्स स्टूडेंट्स, प्रोफेसर, उनका परिवार, बच्चे सभी मौजूद थे। बॉयज स्टूडेंट्स उस स्पीच पर जमकर सीटी और कमेंट्स कर रहे थे। यह देख कुछ प्रोफेसर ने अपने कान बंद कर लिए तो कुछ वहां से अपने परिवार को लेकर चले गए।

गौरतलब हो कि अप्रैल 2023 में देहरादून के एक फार्म हाउस में यश राठी का शो यूथ फॉर यू हुआ था जिसमें यश ने भगवान राम के समुद्र पार करके लंका जाने की घटना का मजाक उड़ाया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भगवान राम का अपमान करने को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने देहरादून में प्रदर्शन किया था। शिकायत पर पुलिस ने यश राठी के खिलाफ केस दर्ज किया था। आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश ने बताया कि आईआईटी में हर साल यहां के बच्चे कंट्रीब्यूशन कर एनुअल फंक्शन कराते हैं। जिसे मेराज नाम दिया गया है। 9 नवंबर की रात मेराज के आयोजन में यश को कॉमेडी के लिए बुलाया गया था लेकिन उसने अश्लील स्पीच दे दी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Delhi News : दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच एनआईए करेगी, गृह मंत्रालय ने जांच की जिम्मेदारी सौंपी
Telangana Maoist Surrender : तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलती तस्वीर, आत्मसमर्पण और पुनर्वास की नीति ला रही नया मोड़
Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा बक्सर, बालू रखने के विवाद में हिंसक झड़प, चार की मौत
IIM CAT 2025 : आज CAT रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन, शाम 5 बजे से पहले भरें फॉर्म
कोरबा में टंगिया मारकर विधवा महिला की बेरहमी से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?