CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting : क्या बीजिंग में सुलझेगा ईरान संकट?

The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting : क्या बीजिंग में सुलझेगा ईरान संकट?

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 मई । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे की तारीख सामने आने के बाद वैश्विक राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन दौरे पर रहेंगे, जहां उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। (The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting)

Contents
  • ईरान मुद्दे पर चीन की भूमिका अहम : The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting
  • चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध
  • व्यापार और कूटनीति पर भी होगी चर्चा

इस बैठक में ईरान संकट, रूस को समर्थन, व्यापार और एआई तकनीक जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

ईरान मुद्दे पर चीन की भूमिका अहम : The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting

अमेरिका लगातार चीन पर आरोप लगा रहा है कि वह ईरान और रूस को ऐसी तकनीकी सहायता उपलब्ध करा रहा है, जिसका उपयोग सैन्य गतिविधियों में किया जा सकता है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची हाल ही में बीजिंग पहुंचे थे, जहां उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन ईरान और अमेरिका के बीच संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।

चीन ने पहले भी पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन अमेरिका की नीतियों की आलोचना भी करता रहा है। ऐसे में ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात को कूटनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चीनी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध

हाल ही में अमेरिका ने चीन की तीन सैटेलाइट कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि इन कंपनियों ने ईरान को सैटेलाइट तस्वीरें और तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराईं, जिनका इस्तेमाल अमेरिकी सेना पर हमलों में किया गया। इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप अपने चीन दौरे के दौरान एयरोस्पेस, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र से जुड़े समझौतों पर भी चर्चा करेंगे। वहीं चीन की ओर से बोइंग विमान और अमेरिकी सोयाबीन खरीदने को लेकर भी बातचीत जारी है। (The world is watching the Trump-Xi Jinping meeting)

व्यापार और कूटनीति पर भी होगी चर्चा

बीजिंग में ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच औपचारिक बैठक के अलावा कई द्विपक्षीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। दोनों देशों के बीच गैर-संवेदनशील वस्तुओं के व्यापार और निवेश सहयोग को बढ़ाने के लिए नए बोर्ड गठित करने पर भी चर्चा हो सकती है।

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि इस दौरे में किसी बड़े निवेश समझौते की संभावना कम है। इसके बावजूद दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या बीजिंग में होने वाली यह मुलाकात ईरान संकट और अमेरिका-चीन संबंधों में नई दिशा दे पाएगी।

पटाखा दुकान में भीषण आग, दम घुटने से 5 की मौत; दो सगे भाई भी शामिल..
CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.39% स्टूडेंट पास, ऐसे देख सकेंगे मार्कशीट
चारधाम यात्रा क्षेत्र में 10 दिन में 3 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं, 6 की मौत, हवाई सुरक्षा पर उठे सवाल
Ancient Gold Coins Discovery: तमिलनाडु के प्राचीन मंदिर में मिला खजाना, गर्भगृह की मरम्मत के दौरान बरामद हुए सौ से अधिक सोने के सिक्के
Suvendu Adhikari Net Worth : बंगाल के नए मुख्यमंत्री की संपत्ति ने सबको चौंकाया, न अपनी गाड़ी न सोने का निवेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit : धीमी रफ्तार से बढ़ी चिंता, प्रदेश में सामान्य से 69 फीसदी कम बारिश

Chhattisgarh Monsoon Rainfall Deficit

Coaching Institute Safety Violations : सुरक्षा खामियां उजागर, कई जगह क्षमता से अधिक छात्र मिले

Coaching Institute Safety Violations

E-Challan Cyber Fraud Alert : छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने जारी किया अलर्ट

E-Challan Cyber Fraud Alert

Bilaspur Fertilizer Stock Seized : बिना प्राधिकार पत्र खाद बिक्री पर कार्रवाई, 120 क्विंटल खाद का स्टॉक सील

Bilaspur Fertilizer Stock Seized

Telegram Ban Triggers : VPN डाउनलोड्स में रिकॉर्ड उछाल, एक दिन में 9.19 लाख इंस्टॉल

Telegram Ban Triggers 

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?