CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter : हाईकोर्ट ने कहा- बेहद क्रूर और सुनियोजित वारदात

Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter : हाईकोर्ट ने कहा- बेहद क्रूर और सुनियोजित वारदात

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 मई । छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी की अपील खारिज करते हुए उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने इस घटना को बेहद क्रूर और बर्बर बताते हुए कहा कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से प्रेमिका और उसकी मासूम बेटी की हत्या की थी। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने की। (Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter)

Contents
  • हाईकोर्ट ने माना सुनियोजित अपराध
  • सबूतों से साबित हुई आरोपी की संलिप्तता

शादी के दबाव से बचने के लिए की हत्या : Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter

मामला रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है, जहां विक्की उर्फ सुखीराम यादव के खिलाफ युवती ने पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोपी इस केस में जेल भी गया था और बाद में जमानत पर बाहर आया। बताया गया कि युवती लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी और मना करने पर रेप केस में सजा दिलाने की बात कहती थी।

इसी विवाद के चलते आरोपी ने 22 जनवरी 2021 की रात युवती को मिलने के लिए बुलाया और चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने मृतका की छोटी बेटी को रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई।

हाईकोर्ट ने माना सुनियोजित अपराध

ट्रायल कोर्ट ने जुलाई 2022 में आरोपी को हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोपी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी और दावा किया कि घटना अचानक गुस्से में हुई थी तथा उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। (Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter)

हालांकि हाईकोर्ट ने इन दलीलों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पहले से धमकी दे चुका था और वह चाकू लेकर मौके पर पहुंचा था, जिससे साफ है कि हत्या पहले से सोची-समझी थी। अदालत ने डीएनए और एफएसएल रिपोर्ट को भी अहम साक्ष्य माना।

सबूतों से साबित हुई आरोपी की संलिप्तता

जांच के दौरान आरोपी के कपड़ों और बरामद चाकू पर इंसानी खून के निशान मिले थे। कोर्ट ने माना कि वैज्ञानिक साक्ष्य आरोपी की भूमिका को पूरी तरह साबित करते हैं। फैसले में कहा गया कि यह अपराध न सिर्फ कानून के खिलाफ है बल्कि मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला भी है।

Tribal Freedom Struggle Museum Chhattisgarh : जनजातीय स्वतंत्रता विद्रोहों पर बना देश का पहला डिजीटल संग्रहालय, राज्योत्सव पर होगा लोकार्पित
CM Housing Scheme : नवा रायपुर में सस्ते मकानों को लेकर बढ़ी हलचल, अब पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बिक्री
Steel Plant Blast : रोज़ का काम चल रहा था, अचानक फर्नेस से उठा धमाका और छह जिंदगियां वहीं थम गईं
CG पुलिस के इस थाना के टीआई की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, TI सहित 7 पुलिस कर्मी घायलावस्था में भेजे गए अस्पताल
Wildlife Poaching Case : दो बाघों के शिकार पर हाई कोर्ट का स्वतः संज्ञान, पीसीसीएफ से मांगा व्यक्तिगत शपथ पत्र

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gandhi Jayanti
Gandhi Jayanti : सत्य और सादगी को किया नमन, सुहेला में गांधी-शास्त्री जयंती पर जुटे कांग्रेसजन

गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल…

India World Cup Schedule : वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत तय, इस दिन होगा महामुकाबला
India World Cup Schedule : वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत तय, इस दिन होगा महामुकाबला

भारत के वर्ल्ड कप शेड्यूल (India World Cup…

Mahanadi Water Dispute : 1983 से अटका महानदी विवाद, पानी पर छत्तीसगढ़-ओडिशा की खींचतान की पढ़ें पूरी कहानी
Mahanadi Water Dispute : 1983 से अटका महानदी विवाद, पानी पर छत्तीसगढ़-ओडिशा की खींचतान की पढ़ें पूरी कहानी

महानदी  (Mahanadi Water Dispute)  को लेकर छत्तीसगढ़ और…

Hostel Superintendent Job
Hostel Superintendent Job : कोरिया में नौकरी का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, सफाई कर्मचारी को अधीक्षक बनाने का दिया भरोसा

कोरिया जिले में नौकरी लगने की उम्मीद में…

Prisoners VIP Treatment : बंदियों को बाहर ले जाते समय बॉडी वार्न कैमरा, साथ रहेगा वरिष्ठ जेल अधिकारी
Prisoners VIP Treatment : बंदियों को बाहर ले जाते समय बॉडी वार्न कैमरा, साथ रहेगा वरिष्ठ जेल अधिकारी

सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जेलकर्मियों (Prisoners VIP Treatment)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?