CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Census Duty Accident  :  जनगणना ड्यूटी के दौरान घायल हुईं शिक्षिका, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Census Duty Accident  :  जनगणना ड्यूटी के दौरान घायल हुईं शिक्षिका, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share
Raipur Census Duty Accident 
Raipur Census Duty Accident 

सीजी भास्कर, 14 मई : जनगणना 2027 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में जुटी एक शिक्षिका के ड्यूटी (Raipur Census Duty Accident) के दौरान घायल होने के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायल शिक्षिका का हौसला बढ़ाया और उनके त्वरित उपचार के लिए डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contents
  • मकान सूचिकरण के दौरान हुआ हादसा
  • कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
  • डॉक्टरों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश Raipur Census Duty Accident

मकान सूचिकरण के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शासकीय स्कूल (माना) में पदस्थ शिक्षिका माधुरी विश्वास की ड्यूटी जनगणना के प्रथम चरण के तहत ‘मकान सूचिकरण’ कार्य में प्रगणक के रूप में लगी है। 14 मई को ड्यूटी के दौरान वे एक हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रीमती विश्वास को फौरन एमएमआई नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को कलेक्टर स्वयं अस्पताल पहुंचे और घायल शिक्षिका से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने श्रीमती विश्वास के साहस की सराहना की और परिजनों को ढांढस बंधाया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

डॉक्टरों को दिए बेहतर उपचार के निर्देश Raipur Census Duty Accident

कलेक्टर ने अस्पताल के विशेषज्ञों और डाक्टरों से चर्चा कर चल रहे उपचार (Raipur Census Duty Accident) की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षिका के इलाज में किसी भी तरह की कमी न आए और उन्हें हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। डॉक्टरों के अनुसार, विश्वास की स्थिति फिलहाल स्थिर और सामान्य बनी हुई है। इस दौरान अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा भी साथ रहे।

 

 

7 दिन के अंदर प्रिंसिपल, हेड मास्टर, लेक्चरर और डिप्टी रेंजर ने 11वीं की छात्रा से किया गैंगरेप 🛑 किराए के मकान में दुष्कर्म बाद बनाया वीडियो और करने लगे थे Blackmail, छत्तीसगढ़ पुलिस ने चारों को दबोच डाला सलाखों के पीछे
मां तूने ये क्या किया… बिहार में रेलवे स्टेशन पर मां ने चार बच्चों के साथ खा लिया जहर, तीन की मौत
तेलंगाना में मनचले ने की छेड़छाड़, जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल
Zomato से पनीर मंगाया, डिश में निकले चिकन पीस, होटल पर जांच के बाद कार्रवाई
Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम
Kanwar Yatra Patan : बरसते पानी में भी नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, पाटन से टोलाघाट तक गूंजा बोल बम

सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर बोल…

GPM Soldiers
GPM Soldiers : जीपीएम में वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम, 35 से अधिक जवानों का हुआ सम्मान

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर…

National Gaurav Award
National Gaurav Award : गौरेला की शिखा सिंह को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, शिक्षा से महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण तक किए उल्लेखनीय काम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की समाजसेवी और शिक्षाविद् शिखा सिंह…

Independence Day
Independence Day : पेंड्रा जिला प्रेस क्लब में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के बाद गूंजा राष्ट्रगान

स्वतंत्रता दिवस का 80वां वर्षगांठ देशभक्ति और उत्साह…

Tiger Reserve
Tiger Reserve : टाइगर रिजर्व में गांव छोड़ने के दबाव का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के प्रभावित गांवों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?