CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

By Newsdesk Admin
15/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 मई । देश के सर्राफा और कमोडिटी बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह से ही दोनों की कीमतों में दबाव बना रहा और देखते ही देखते सोना 3 हजार रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी 17 हजार रुपये से अधिक लुढ़क गई। अचानक आई इस गिरावट से निवेशकों और कारोबारियों में हलचल मच गई। (Big fall in gold and silver)

MCX पर गोल्ड और सिल्वर में भारी गिरावट : Big fall in gold and silver

MCX पर सुबह करीब 11 बजे गोल्ड के दाम 2,858 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,59,120 रुपये पर पहुंच गए। यह कॉन्ट्रैक्ट 5 जून एक्सपायरी वाला बताया जा रहा है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 11 बजकर 4 मिनट पर सिल्वर 13,667 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 2,77,435 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

इसके बाद गिरावट का सिलसिला थमा नहीं और करीब 11 बजकर 20 मिनट तक गोल्ड 3 हजार रुपये से ज्यादा टूट गया, जबकि सिल्वर 17 हजार रुपये से अधिक नीचे आ गई।

दो दिन पहले आई थी रिकॉर्ड तेजी

गौरतलब है कि जब सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया था, तब बाजार ने बिल्कुल उल्टा रुख दिखाया था। 13 मई को कारोबार के दौरान सोने में करीब 11 हजार रुपये की जोरदार तेजी दर्ज की गई थी।

चांदी ने भी शानदार उछाल दिखाया था और इसके दाम 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए थे। हालांकि 14 मई को दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन 15 मई को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

रिटेल बाजार में भी टूटे दाम : Big fall in gold and silver

वायदा बाजार के साथ-साथ रिटेल बाजार में भी सोना और चांदी सस्ते हो गए हैं। बुलियन बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोना 2,820 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,59,830 रुपये पर आ गया।

वहीं चांदी 16,780 रुपये की गिरावट के साथ 2,74,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। देश के लगभग सभी बड़े शहरों में सर्राफा बाजार में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

निवेशकों की बढ़ी चिंता, आगे क्या रहेगा रुख?

लगातार दो दिनों तक तेजी और उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार को आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों, मुनाफावसूली और नीतिगत फैसलों का असर आने वाले दिनों में भी सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। (Big fall in gold and silver)

बंगला छोड़ पार्कों में टेंट लगाकर सोएंगे MP के बिजली मंत्री, AC के बजाए पंखे की हवा में लेंगे नींद, फ्रिज की जगह पीएंगे मटके का पानी
ब्राह्मण युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया इस्लाम 🛑 परिजनों पहुंचे थाना और दी शिकायत, युवती के 3 दोस्तों पर ब्रेनवॉश का आरोप
छत्तीसगढ़ – 5 साल का बच्चा बना जज, सुनाया फैसला मम्मी-पापा दोनों के साथ रहना है, आयोग की समझाईश पर सुलह करने पति पत्नी हुए तैयार, मेडिकल कॉलेज को 15 दिनों में परिवाद समिति का गठन कर जांच करने का महिला आयोग ने दिया आदेश
Silatra Incident : रायपुर के सिलतरा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा ग्रामीण, जमीन कब्जे के आरोप पर प्रशासन अलर्ट
छात्रों की साजिश, प्रिंसिपल का मोबाइल हैक कर सरकारी पैसे उड़ाने की कोशिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India Development Journey
India Development Journey :1947 से 2026 तक 10 आंकड़ों से समझिए भारत देश की बदलती तस्वीर

India Development Journey  :इन आंकड़ों से स्पष्ट है…

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech :भारत को लागत,…

Chhattisgarh Independence Day 2026
Chhattisgarh Independence Day 2026 : शान से लहराया तिरंगा, रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया ध्वजारोहण

Chhattisgarh Independence Day 2026 : समारोह को देखते…

Chamoli Tunnel Accident
Chamoli Tunnel Accident : हादसे में छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, 2 लापता; 2 घायलों का इलाज जारी

Chamoli Tunnel Accident :उत्तराखंड सरकार ने हादसे में…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Aler :प्रदेश के 33 जिलों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?