CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह से जान का खतरा, माता-पिता ने DGP को लिखा लेटर; कहा- बेटी मारपीट करती

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह से जान का खतरा, माता-पिता ने DGP को लिखा लेटर; कहा- बेटी मारपीट करती

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

लखनऊ में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उनके माता-पिता ने DGP और पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखा है. लेटर में उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है. माता-पिता ने कहा कि भानवी सिंह से उनको जान का खतरा है. बता दें कि अभी दो दिन पहले भानवी सिंह हजरतगंज स्थित अपनी बहन के फ्लैट पर गई थीं, जहां उनके माता-पिता रहते हैं. हालांकि जब बहन ने फ्लैट का गेट नहीं खोला तो भानवी सिंह ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा.

भानवी सिंह कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी हैं, जिनके साथ साकेत कोर्ट में उनका तलाक का मुकदमा तीन साल से चल रहा है. भानवी सिंह के माता-पिता ने उन पर आरोप लगाते हुए बताया कि संपत्ति के लालच में बेटी मारपीट करती है. भानवी सिंह से बचाव के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की. DGP को लिखे लेटर में उन्होंने बताया कि भानवी सिंह को उनके घर आने से रोका जाए. इसके पहले भी भानवी घर में घुसकर तमाशा कर चुकी हैं. मां और बहन से संपत्ति को लेकर मारपीट भी कर चुकी हैं.

मां-बाप की हत्या की साजिश रची!

आरोप है कि कुछ वर्ष पहले बस्ती में भी घर का ताला तोड़कर भानवी सिंह जबरन घुस गई थीं. यही नहीं माता-पिता ने और भी गंभीर आरोप लगाए. कहा कि भानवी सिंह नौकरों को रिश्वत देकर साजिश रच रही थीं. एक नौकर को गाड़ी देने का लालच देकर कहा था कि मां, बाप और बहन के खाने में जहर मिला दो. पिता ने लेटर में लिखा कि उन्होंने विश्वास कर भानवी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी था, लेकिन भानवी ने उनसे बिना पूछे करोड़ों की संपत्ति बेचकर रुपए गायब कर दिए.

बहन ने नहीं खोला घर का गेट

बता दें कि राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह मंगलवार की रात को लखनऊ के सिल्वर ओक स्थित अपने माता-पिता और बहन के निवास पर गई थीं, जहां उन्होंने कई बार दरवाजा पीटा, लेकिन उनके परिवार ने उनके लिए दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद भानवी सिंह ने जोरदार हंगामा किया.

CCTV फुटेज हुआ था वायरल

उनकी छोटी बहन साध्वी सिंह ने उसके बाद पुलिस बुलाई, जिन्होंने समझा-बुझाकर भानवी सिंह को वापस भेजा. घटना का CCTV फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भानवी सिंह एक महिला के साथ दरवाजे के बाहर खड़ी हैं और बार-बार बेल बजा रही हैं, लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है.

नोएडा में ‘इंटरपोल’ के नाम पर फर्जी थाना, IB और मंत्रालयों से कनेक्शन का झांसा, 6 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: झूठे गैंगरेप केस में महिला दोषी करार, 2 लाख जुर्माने के साथ मिली सजा
महाराष्ट्र: नींद की गोलियां मिलाकर पति को करेले का जूस पिलाया, फिर घोंट दिया गला; क्यों कातिल बनी पत्नी?
Project Kusha Air Defense India 2026: भारत की वायु सुरक्षा में बड़ी छलांग, स्वदेशी सिस्टम के ट्रायल सफल
Exam Duty Teacher Absent : खोंगसरा स्कूल में परीक्षा के दौरान भारी लापरवाही, 4 में से केवल 1 शिक्षक पहुंचा केंद्र, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kondagaon Crime
Kondagaon Crime : शादी से किया इनकार तो युवती ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी गिरफ्तार; आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

कोंडागांव के मर्दापाल थाना क्षेत्र में युवती को…

Dry Day
Dry Day : ड्राय-डे से पहले बड़ी कार्रवाई, घर के तहखाने से 184 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने ड्राय-डे से…

Korba Road
Korba Road : सरपंच की निष्क्रियता से परेशान ग्रामीणों ने खुद संवारी सड़क, उपसरपंच और पंच भी श्रमदान में जुटे

कोरबा के ग्राम पंचायत झाबर में बदहाल और…

Ambikapur Theft
Ambikapur Theft : अंबिकापुर में ज्वेलरी दुकान पर चोरी, छत से घुसा चोर; चांदी के गहने लेकर फरार

अंबिकापुर के नावापारा इलाके में श्याम जी ज्वेलर्स…

Pendra Accident
Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास बुधवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?