CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘गुंडों का काम अगर पुलिस करने लगे…’, बांका में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद तेजस्वी यादव सरकार पर बिफरे

‘गुंडों का काम अगर पुलिस करने लगे…’, बांका में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद तेजस्वी यादव सरकार पर बिफरे

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

बिहार , 03 मई 2025 :

Banka News: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शुक्रवार को बांका जिले के सुईया बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने बीते 16 मार्च को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के जान गंवाने वाले फैजल राजा (19 वर्ष) और वसीम अंसारी (15 वर्ष) के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की. उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

थाना में बंधक बनाकर की गई थी पिटाई

दरअसल, सुईया थाना क्षेत्र के गडुआ मोड़ पर करीब डेढ़ माह पूर्व (16 मार्च) को सड़क दुर्घटना में वसीम और फैज़ल दो भाइयों की मौत को लेकर परिजनों का आरोप था कि यह घटना पुलिस वाहन से हुई थी, जिसको लेकर उस दिन परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाना का घेराव करने के साथ ही काफी विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद परिजनों के जरिए आरोप लगाया गया था कि परिजनों को थाना में बंधक बनाकर पिटाई करने के साथ ही उनके साथ ज्यादती भी की गई थी.

वहीं शुक्रवार को पीड़ित परिजनों से मिलकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद मौके पर बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से फोन पर बात की. इस मामले में निष्पक्ष जांच के साथ दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को तात्कालिक आर्थिक मदद के तौर पर 50-50 हजार रुपये के दो अलग-अलग चेक भी प्रदान किए.

वहीं प्रेस से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार एवं कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पुलिस की बर्बरता को उजागर करते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर ऐतराज जताया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में पुलिस को परिजनों को न्याय देने का कार्य करना चाहिए था, न कि बर्बर बनना चाहिए था. उन्होंने कहा कि बिहार में अफसरशाही कायम हो चुका है. हर जगह भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रशासन बेलगाम हो गए हैं, गुंडे का काम अगर पुलिस ही करने लगे, तो समझ सकते हैं प्रशासन कैसे चलता है?

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के जिम्मे गृह विभाग है, जिनकी पैनी नजर पुलिस के कार्यकलापों पर रहनी चाहिए, लेकिन वो अचेत होकर अपनी कुर्सी की रक्षा करने में जुटे हुए हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जिससे न्याय की उम्मीद हो, वहीं पुलिस प्रशासन लोगों से जिस तरह से व्यवहार कर रहा है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है.

उन्होंने कहा कि इनलोगों को पता चला कि एक्सीडेंट पुलिस वाहन से हुई है. इसको लेकर सभी लोग पुलिस प्रशासन के पास न्याय मांगने गए थे, जहां पुलिस के जरिए रात भर सबको बंधक बनाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया, जो लोग न्याय की लड़ाई लड़ रहे थे, प्रशासन ने उन पर मुकदमा किया

एसपी से तेजस्वी यादव ने की बात

उन्होंने बताया कि एसपी से उन्होंने बात कर निष्पक्ष जांच कराते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही है. पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार के साथ एसपी से मिलने जाएगा. बताया कि एसपी को कहा है कि जांच कमेटी गठित कर दोषी जो भी हो, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाए. ऐसा न हो कि आम लोगों एवं गरीबों का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठ जाए, फिर स्थिति और भयावह हो जाएगी. इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे.

‘ना सीएम बनना है ना MP-MLA, सिर्फ….’ बोले PK – ये बदलाव का निर्णायक समय
Inspiring Story : स्टेशन पर कुली का काम करते हुए क्रैक किया यूपीएससी, बना आईएएस
Operation Sindoor: ओवैसी के तीखे तेवर, तो महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता! ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों की राहें कितनी हैं अलग
दो मासूमों को जिंदा जलाया गया: परिवार का करीबी ही निकला कातिल…
केंद्र की इस योजना की यूपी में धूम, 10 लाख आवेदनों के बाद योगी सरकार ने लिया अहम फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?