CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्राइवेट स्कूल में पिटाई से नर्सरी के छात्र की हुई मौत, 2 शिक्षिकाएं गिरफ्तार

प्राइवेट स्कूल में पिटाई से नर्सरी के छात्र की हुई मौत, 2 शिक्षिकाएं गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। एक प्राइवेट स्कूल में नर्सरी के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। प्रयागराज-नैनी के इस मामले में 15 मई को डीडीएस कॉन्वेंट स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाले 4 साल के मासूम बच्चे की स्कूल में मौत हो गई थी।

Contents
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच
  • घटना वाले दिन टीचर ने क्या बयान दिया?

पिता वीरेंद्र कुमार जायसवाल की ओर से स्कूल प्रशासन पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए कॉन्वेंट स्कूल की 2 शिक्षकों पर पिटाई का आरोप लगाया था।

प्रयागराज नैनी में स्थित डीडीएस कान्वेंट स्कूल में 4 साल के बच्चे को शिक्षिका द्वारा पीटे जाने का आरोप लगा था। बताया जा रहा है कि जब टीचर ने उसको पीटा तो बच्चा बेहोश हो गया था। इसके बाद स्कूल वालों ने बच्चे के परिवार वालों को सूचना दी और बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच

पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया तो उसके सिर पर चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी. डॉक्टर ने कहा बच्चे के शरीर पर तीन जगह चोट हैं। पहले उसकी आंख के ऊपर कटे का निशान है। दूसरा बच्चे की जीभ भी कटी हुई थी और तीसरा बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान पाए गए थे। इसी चोट की वजह से डॉक्टर ने आशंका है की बच्चे के साथ सेक्सुअल हैरासमेंट की भी घटना हुई हो।

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि, ‘दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में शिवांगी जयसवाल टीचर ने अपने बयान में बताया कि (शिवाय मृतक बच्चे का नाम) मेरे थप्पड़ मारने से जोर-जोर चिल्लाने लगा और वह मुझे गाली भी बकने लगा। उसके बगल वाली क्लास में दूसरी टीचर आरती जायसवाल भी क्लास में आ गई।

उसने भी शिवाय को चुप रहने के लिए कहा लेकिन शिवाय ने उनको भी गाली दिया। जिससे कि मैडम को गुस्सा आ गया और उन्होंने शिवाय को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद रोते हुए बच्चा गिर पड़ा। वह रोते रोते पानी की मांग करने लगा और उसकी सांसे काफी तेज चलने लगी, तब स्कूल प्रशासन ने जाकर बच्चे के घर वालों को इसकी सूचना दी।

घटना वाले दिन टीचर ने क्या बयान दिया?

खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र देव पांडे ने स्कूल में आरोपी टीचर आरती और शिवांगी का बयान दर्ज किया। शिवांगी जायसवाल और आरती ने बताया बच्चों की सांसे तेज चल रही थी, उसके बाद वह बेहोश हो गया। हम लोगों ने उसको बेंच पर बैठाया लेकिन उसकी सांसे बहुत तेज चल रही थी और फिर वह बेंच से गिरकर बेहोश हो गया।

दुर्ग की राइस मिल में भीषण आग: लाखों का बारदाना और धान जलकर राख, दमकल की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं..
नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा दे खेत-खंडहर में….जान से मारने की दी धमकी
UPSC Coaching Fraud Raipur : यूपीएससी-पीएससी कोचिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी, ‘कौटिल्य एकेडमी’ का डायरेक्टर गिरफ्तार, पत्नी फरार
Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू
MP Civil Service Rules 2026: सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, दो से अधिक बच्चों वाले होंगे अयोग्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?