CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM Helpline 1076  : सीएम हेल्पलाइन 1076 से आम जनता की शिकायतों का होगा समयबद्ध निराकरण

CM Helpline 1076  : सीएम हेल्पलाइन 1076 से आम जनता की शिकायतों का होगा समयबद्ध निराकरण

By Newsdesk Admin
16/05/2026
Share
CM Helpline 1076
CM Helpline 1076

सीजी भास्कर, 16 मई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के नागरिकों को शासकीय सेवाओं तक सरल पहुंच और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline 1076) एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली छत्तीसगढ़ प्रारंभ की जा रही है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग के अंतर्गत संचालित इस प्रणाली का उद्देश्य नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत, सुलभ और विश्वसनीय मंच प्रदान करना है।

Contents
  • चार स्तरों पर होगी शिकायतों की जांच CM Helpline 1076
  • पांच प्रमुख स्तंभों पर टिकी है व्यवस्था

इसी क्रम में जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में ब्लाक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, सीएम हेल्पलाइन के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी हरिओम द्विवेदी, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चार स्तरों पर होगी शिकायतों की जांच CM Helpline 1076

प्रशिक्षण दल के प्रमुख अनुराग दीवान ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन एक केंद्रीकृत और तकनीक आधारित शिकायत निवारण प्रणाली है, जिसके माध्यम से नागरिक फोन, व्हाट्सऐप, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और लिखित आवेदन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक शिकायत को एक विशिष्ट टोकन नंबर प्रदान किया जाएगा, जिससे उसकी रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव होगी।

उन्होंने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए चार स्तरीय तंत्र विकसित किया गया है। इसमें एल-1 पर ब्लाक स्तर, एल-2 पर जिला स्तर, एल-3 पर संभागीय अथवा निदेशालय स्तर तथा एल-4 पर सचिव या विभागाध्यक्ष स्तर पर शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। निर्धारित समयसीमा में समाधान नहीं होने की स्थिति में शिकायत स्वतः अगले स्तर पर प्रेषित हो जाएगी।

पांच प्रमुख स्तंभों पर टिकी है व्यवस्था

सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline 1076) प्रणाली पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जिनमें यूनिक टोकन नंबर के माध्यम से शिकायत ट्रैकिंग, समयबद्ध समाधान हेतु विशेष समय सीमा आधारित व्यवस्था, समाधान के बाद नागरिकों से संतुष्टि फीडबैक, पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा डैशबोर्ड के माध्यम से सतत निगरानी शामिल हैं।

सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline 1076) काल सेंटर वर्ष के 365 दिन, सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे संचालित रहेगा। नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर काल कर, आनलाइन पोर्टल, व्हाट्सऐप या लिखित आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे तथा उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रणाली राज्य में पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन को मजबूत करने और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

 

CG को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, CM विष्णुदेव ने कहा – “समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़”
Illegal Liquor : शराब बेचने की फिराक में खड़ा था युवक, तभी पहुंची पुलिस और खुल गया पूरा मामला
Raipur Road Accident : पान ठेला चलाने वाले बुजुर्ग की कार की टक्कर से मौत, दिवाली पर खरीदी गई थी गाड़ी
Excise Sub Inspector Suspended : शराब दुकानों की जांच में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
Leopard Kabardha : 4-5 बकरियों का शिकार कर चुका तेंदुआ अब खेतों में घूम रहा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Bastar Visit : नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, बोधघाट प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi…

CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें
CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन (CJP…

Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey…

NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज
NABARD Specialist Recruitment 2026 : नाबार्ड में बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका, सालाना 40 लाख तक पैकेज

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD Specialist…

NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!
NMDC Pollution Allegations : नगरनार में खेतों तक पहुंचा काला पानी, किसान परेशान, जिम्मेदार मौन!

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर : सालभर खेतों में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?